DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिला भाजयुमो ने किया नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का स्वागत, पदभार ग्रहण में हुए शामिल

बालोद । भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित चोपड़ा व युवा मोर्चा के सदस्यगण रायपुर में आयोजित पदभार ग्रहण में शामिल होकर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू को शुभकामनाएं दी और निर्वितमान प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय शर्मा को सफलतम कार्यकाल की बधाई दी। इस समारोह में प्रदेश भर से युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, निर्वतमान अध्यक्ष युवा मोर्चा विजय शर्मा, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,राजेश मूणत, प्रदेश मंत्री भाजपा ओपी चौधरी, राष्ट्रीय युवा मोर्चा सदस्य अभिषेक सिंह, सुशांत शुक्ला, संजय श्रीवास्तव व अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर युवा मोर्चा बालोद से सौरभ लुनिया, नितेश यादव, मोनू चौधरी, आदित्य पिपरे, नरेंद्र सोनवानी, राजिव शर्मा, समीर खान, गजेंद्र यादव, भारत साहू, सतीश मोहबिया, उत्सव जैन, पंकज चौधरी, लोकेंद्र सिन्हा, युवराज देवांगन व आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।

You cannot copy content of this page