DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सनौद से 44880 रुपये की मुर्गियां चोरी, पोल्ट्री फार्म से आधी रात कर्मचारी ही ले गया 150 मुर्गियां

बालोद/ गुरुर।

ग्राम सनौद में मुर्गी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के एक पोल्ट्री फॉर्म से 44,000 की मुर्गियां चोरी हो गई है। जिस पर कंवर चौकी के जरिए गुरुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। दानेश्वर साहू निवासी ग्राम सनौद ने बताया इंजीनियरिंग तक पढाई किया हूं। वर्तमान में ग्राम सांगली खार में पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय कर रहा हूं । जिसकी देखभाल राम किंकर और मुकेश कुमार करते है । मेरे पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला एवं मेरा ट्रेक्टर चलाने वाला मेरा नौकर घनाराम साहू 19 से 20 जुलाई के दरम्यानी रात को पोल्ट्री फार्म से 150 नग मुर्गी कीमती 44880 रूपये चोरी कर ले गया है। मुर्गी फार्म ग्राम सांगली खार में सनौद से गुरूर रोड में सनौद से 2 किमी0 की दूरी पर स्थित है। घटना की रात मैं मुर्गी फार्म के आफिस में सोया हुआ था ।रात के लगभग 12 बजे मेरा पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला नौकर राम किंकर मुझे बताया कि कोई मुर्गी फार्म में चोरी करने आया है तो मै उठकर देखा कि हमारे ही गांव सनौद का रहने वाला हमारा नौकर जो हमारा ट्रेक्टर चलाता है और साथ ही पोल्ट्री फार्म में काम करता है, जिसका नाम घनाराम साहू पिता सुखराम साहू उम्र लगभग 33 वर्ष है वह हीरो एचएफ डीलक्स गाडी में लगभग 50 नग बायलर मुर्गी (एक का वजन लगभग 2 किलो 200 ग्राम) को चोरी कर ले जा रहा था। जिसे रोकने पर भी नही रूका। बाद में पोल्ट्री फार्म में मुर्गी को गिनने पर 150 नग बायलर मुर्गीयां कम मिली। इस तरह हमारा नौकर घनाराम साहू हमारे पोल्ट्री फार्म में 150 नग बायलर मुर्गी किमती 44880 रूपये का चोरी किया है।

You cannot copy content of this page