DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यात्री बस की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल

बालोद/ दल्ली राजहरा। डौंडी थाना क्षेत्र में चोरहा पड़ाव के पास एक बस दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता राम बसावन पासवान उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 दल्ली की मौत हो गई ।तो वहीं उनका पुत्र विक्की घायल है। जिसका इलाज डौंडी अस्पताल में चल रहा है पिता-पुत्र स्कूटी से दल्ली की ओर आ रहे थे। तभी मनीष ट्रेवल्स की बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक स्कूटी बस के नीचे घुस गई थी मौके पर ही राम बसावन की मौत हो गई थी। डौंडी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page