DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली केस- सूने मकान से 3 लाख की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूने मकान की रेकी कर दोपहर 1 बजे चोरी की घटना को दिया था अंजाम

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई अज्ञात आरोपी की शिनाख्ती

आरोपी के कब्जे से सोने ,चांदी के जेवरात एवं 01 एक विवो मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया

दल्लीराजहरा। सूने मकानों में चोरी करने वाले एक चोर को दल्ली पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि – थाना राजहरा क्षेत्र के गांधी चौक में दिनांक 18.07.2021 को प्रार्थी पुखराज जैन निवासी राजहरा जो घटना दिनांक को अपने घर पर ताला लगा कर आलू प्याज का दुकान पर काम करने गया था । जो दोपहर को खाना खाने घर वापस आया तो देखा कि उसके मकान के दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, सामान बिखरे हुये पड़े थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक-238/2021 , धारा-454, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक, सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावयक दिशा-निर्देश दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा अब्दुल अलीम खान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक टी.एस. पट्टावी के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल राजहरा प्रार्थी के घर आने जाने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के लोगों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाश प्रांरभ की गई । प्रकरण के आरोपी सचिन कुमार यादव पिता विश्वनाथ यादव उम्र-28 वर्ष निवासी वार्ड न 19 गांधी चौक राजहरा जिला बालोद से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी ने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 05 नग सोने की अंगूठी, 01 जोड़ी सोने का टाप्स, 01 जोड़ी सोने की बाली, 01 जोड़ी की संकली, 01 नग सोने की बिंदिया , 01 जोड़ी सोने की बाली ,04 नग सोने की फुली, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 नग चांदी का चाबी गुच्छा, 01 जोड़ी चांदी का बिछिया, 01 नग मोबाईल हैण्डसेट विवो *कुल मशरूका लगभग 03 लाख बरामद किया गया।

यह था तरीका वारदात का

आरोपी द्वारा दिन के समय सुनसान होने का फायदा उठाकर सूने मकान मे ताला लगा देखकर घर के बगल से दिवाल फांद कर प्रवेश किया और अपने साथ लाये लोहे के रॉड से ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सोने ,चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक टी.एस पट्टावी, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिशंकर सिंह, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेश्वर यादव, आरक्षक पूनमचंद खरे, आरक्षक सुमन डेहारी , आरक्षक झामसिंह कोमरे ,आरक्षक कुंमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

आम जनता से पुलिस की अपील

सूने मकानों एवं ताला लगे मकानों की चोरों द्वारा रेकी की जाती है। सभी लोग अपने -अपने घरों मे सीसीटीवी कैमरा लगायें एवं घर से कहीं बाहर जाते हैं तो पड़ोस को सूचित करें, आने जाने वाले लोंगो पर नजर रखें । संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर अपने नजदीकी थाना को सूचित करें।आप सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे।दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।

You cannot copy content of this page