इस ढोंगी बाबा ने 10 लाख को 40 करने का दिया झांसा,10 लाख रुपए को काला थैले में डाला तो निकला कोरा कागज का 40 लाख रुपए,थाने में पीड़ित ने किया शिकायत,जांच में जुटी पुलिस




दादू सिन्हा,धमतरी/बालोद। आज के इस आधुनिक युग में भी लोग ढोंगी बाबाओ के झांसे में आकर अपना ही नुकसान कर बैठते है,कुछ ऐसा ही एक मामला जिले में आया है जंहा एक बाबा ने पैसा चार गुना करने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख रूपये की धोखाधड़ी की है,पीडित ने अर्जुनी थाना पहुंचकर रिपोट दर्ज कराया है,अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तरूण साहू पिता हेमूराम साहू ग्राम खरतुली का रहने वाला है जिसका करीब 01 वर्ष पूर्व बालोद जिले के ग्राम परसतरई (अर्जुन्दा) के संतोष विश्वकर्मा नामक बाबा से परिचय हुआ था,बाबा संतोष विश्वकर्मा अपने चेला ग्राम कोडेवा निवासी संतराम जोशी के साथ उनके घर आना जाना करते थे। जो एक फरवरी 2021 को संतोष विश्वकर्मा ने उसे बताया कि यादव नामक व्यक्ति कोई भी नोट को चार गुना बनाकर देता है जिसका नमूना मेरे पास है कहकर 100-100रू का तीन नोट दिखाया तथा 8 जुलाई को मोबाइल से तरूण को अपने आप को यादव बताकर संतोष विश्वकर्मा द्वारा नंबर देने की बात बताकर रकम चौगुना वाले डेमो दिखाना है बोलकर ग्राम खरतुली आये और थाली में कुछ केमिकल डालकर उनको दिये गये 500 रू के ओरिजनल नोट से कोरे कागज पर 500-500रू का तीन नोट बनाकर तरूण को उनके घर खरतुली में दिखाया,वही 22 जुलाई को भी उसी तरह ही 500रू के 10 नोट को 24 नोट बनाकर तरूण को दिखाया तथा 24 जुलाई को यादव नामक बाबा, संतोष  विश्वकर्मा एवं संतराम जोशी तीनो फिर से उनके घर सुबह 09.00 बजे आये और नोट चार गुना करने की बात कहकर दस लाख रू लिये और उस रकम को एक काले कलर के कपडे में बांधकर सामने रखा और तरूण को बोला कि तुम तुलसी माता का पुजा करके आओ फिर पैसा को केमिकल में डालकर दस लाख रू को चालीस लाख रू बनाएंगे,जिसके बाद तरूण पुजा कर रहा था उसी समय यादव बाबा आया और बोला कि रकम को केमिकल में डुबा दिया हूं शाम 06.30 बजे तक इंतजार करना कहकर अपने दोस्त से मिलकर आता हूं बोलकर दोपहर 02.00 बजे उनके घर से चला गया जो देर रात तक वापस नही आने पर तथा उसका मो0न0 बंद बताने पर संतोष विश्वकर्मा संतराम जोशी से लगातार मोबाईल से संपर्क करने पर यादव बाबा का कोई पता नही चलने पर 27 जुलाई को यादव बाबा द्वारा बनाये गये बंडल को खोलकर देखे तो उसमें कोरा कागज निकला,वही धोखाधड़ी का अहसास होने पर तरूण साहू ने तत्काल अर्जुनी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया,फिलहाल अर्जुनी पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।

You cannot copy content of this page