DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाइयों ने धरना देकर कहा कांग्रेस सरकार का सर्वर है डाउन, नही संभाल पा रहे सत्ता, किसान हलाकान

गुरुर/बालोद

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर गुरूर ब्लॉक मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी बालोद और किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जहां संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान बालोद के कार्यकर्ताओं ने यहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। मंचीय आयोजन के माध्यम से सभी नेता जनप्रतिनिधि ने अपनी बात को रखा। जिसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और खाद के नाम पर ठगी बंद करने की मांग की। इस दौरान बारिश में भी कार्यकर्ता डटे रहे। साथ ही कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते राज्य सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बार बार किसान ठगा हुआ है। जब सोसायटी जाते हैं तो सर्वर डाउन हो जाता है। पर सच तो ये है कि कांग्रेस का सर्वर डाउन हो गया है। अब डाउन सर्वर वाले इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में क्या स्थिति है कोरोना टीकाकरण जहां चल रहा है वहां ना पानी पीने की व्यवस्था थी और ना ही कुछ था। कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस की कमियों को आम जनता तक लेकर जाए और हमारे सरकार ने बहुत काम किया था। कभी किसानों को समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा की किसान देश की रीड की हड्डी हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पर जब मध्यप्रदेश का यह हिस्सा हुआ करता था तब यहां भाजपा 14 घंटे बिजली की मांग करती थी और यहां डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को सरप्लस बिजली वाला राज्य बनाया। पहले कृषि के लिए 18 प्रतिशत ब्याज लगता था पर आज सरकार ने ब्याज दर को कम किया है। पटवारी आज गिरदावरी के नाम पर जमीन कांट रहे हैं। पर यहां किसान का पुत्र हूं बोलकर यहां किसानों से ठगी कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने 15 साल धान खरीदा। कभी गिरदावरी नहीं की और खाद बीज की संकट नहीं आई थी। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि यहां पर खाद पूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। यहां की सरकार कंगाल सरकार है। जिस कंपनी को खाद का पैसा जाना चाहिए वह नहीं जा रहा है। तो कैसे कोई कंपनी यहां खाद क्यों देगी। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी उंगली उठाई और कहा कि यहां अवैध दारू और अवैध बार चल रहा है। भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि यहां किसानों को छलने के लिए कांग्रेस ने कई सारे हथकंडे अपनाए पर यहां पर आज कांग्रेस वाले ही असंतुष्ट हैं। भले किसान उस समय सोच रहे थे कि यहां पर मेहनत का लाभ मिलेगा। पर यहां आज किसान भी परेशान हैं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार यहां लोक लुभावने वादे करके सरकार में आई थी। आज हम यहां खाद बीज और पानी की समस्या को लेकर बैठे हुए हैं। आज भूपेश बघेल सरकार अपने नाकामी को छुपाने नए नए कृत्य कर रहे हैं। इस दौरान धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,बिरेंद्र साहू, महामंत्री किशोरी साहू, भाजपा उपाध्यक्ष सुशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू, गुरूर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महामंत्री मेहतर नेताम, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य नरेश साहू, दानवीर साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य पीपरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, खोमिन साहू,नीता साहू चंद्रिका गंजीर पूर्व जनपद अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मनोहर सिन्हा ईशा प्रकाश साहू, मनीष साहू, रामसहाय साहू, लीला राम सोनबेर खिलेश्वरी साहू, देवघर साहू, ढंगू हिरवानी यादराम साहू, दुर्गानंद साहू, जनार्दन सिन्हा, नंदकिशोर शर्मा दिनेश्वरी सिन्हा, डिगेश्वरी बंधु, संध्या साहू, अजेंद्र साहू, मितेश साहू, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या थी मांगे
प्रमुख विषय के रूप में सोसाइटीयों मे पर्याप्त खाद की भंडारण आपूर्ति करने,
अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानो को पर्याप्त रूप से बिजली उपलब्ध कराने,गन्ने का बोनस राशि चुनावी वादे में किए गए 350/- प्रति क्विंटल के दर से भुगतान करने, ज़िले के सहकारी शक्कर कारख़ाना से अतिरिक्त रिकवरी दर प्राप्त हुई है उसे गन्ना किसानों में तत्काल अबंटित करने, गौधन न्याय योजना के तहत ख़रीदी किए गए गोबर की शेष राशि के भुगतान करने, रोका छेका के तहत खुले सड़क में घुम रहे मवेशियों, पशुओं को सड़क से गौठान तक सुरक्षित पहुंचाने,सिंचाई के लिए नहरों से पानी छोड़ने आदि मांगे शामिल थी जिन पर धरना दिया गया।

You cannot copy content of this page