DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक ने बनाया टीकाकरण जागरूकता गीत- चल न चल न संगी टीका लगवाबो

https://youtube.com/shorts/PggO2gDQxmo?feature=share

बालोद
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य शासन की टीकाकरण जागरूकता अभियान को मूर्त रूप एवं गति प्रदान करने हेतु बालोद अंचल के लोक कलाकार जितेंद्र गजेंद्र शिक्षक शा पु मा शाला हीरापुर एवं सकुल समन्वयक कन्या संकूल बालोद द्वारा कोरोना टीका करण जागरूकता को लेकर एक गीत बनाकर जिला प्रशासन को समर्पित किया है इस गीत को जिला प्रशासन द्वारा विगत दिनों जिलाधीश एवं जिला स्वस्थ विभाग जिला बालोद द्वारा जारी किया गया तथा इस गीत के माध्यम से कोरोना टीकाकरण से संबंधित समस्त मूलभूत जानकारियों का समावेश करते हुए गीत बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक जितेंद्र गजेंद्र ने विगत दिनों कोरोनावायरस से संबंधित जागरूकता गीत कोरोना पंथी गीत का निर्माण किया था जिसे यूट्यूब एवं सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था। कोरोना टीकाकरण को लेकर अपने इस नए गीत में शिक्षक जितेंद्र गजेंद्र ने स्वयं अभिनय नृत्य कर एवं स्वरचित गीत के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के पूर्व 18 वर्ष से अधिक की आयु के समस्त वयस्क को टीकाकरण लगाने हेतु यह गीत प्रेरित करती है चलना चलना संगी टीका लगवाबो छत्तीसगढ़ी कोरोना वायरस संबंधित जागरूकता गीत को सोशल मीडिया में बहुत पसंद किया जा रहा है

शेयर किया जा रहा है।कमलेश शर्मा जी के संगीत निर्देशन एवं जेएमडी फिल्म्स बालोंद द्वारा फिल्मांकन इस गीत में श्रीमती चित्रमाला राठी मिताली गजेंद्र दीपिन्ति साहू हुलसी मंडावी काजल निर्मलकर श्रद्धा मैडम डॉ गंधर्व ,महेश साहू किसन साहू , दानेश्वर साहू ,प्रेम साहू अंकित देशमुख गिरेश्वर सिन्हा एसजीएस रिकॉर्डिंग स्टूडियो सिवनी इत्यादि सभी कलाकारों ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया।जिलाधीश ने इस पुनीत कार्य हेतु सबका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाये प्रेषित की।

You cannot copy content of this page