DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व विधायक राय ने लगवाया टीका का दूसरा डोज, बोले अच्छा महसूस कर रहा, तीसरी लहर से बचने सभी लगवाए टीका, इधर देखिए लिस्ट आज कहां-कहां हो रहा है टीकाकरण

बालोद/गुंडरदेही। गुंडरदेही के पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राय ने कोरोना से बचने के लिए टीके की दूसरी डोज भी लगवा ली है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए लोगों को टीका लगवाने की अपील की है। खासतौर से आने वाली तीसरी लहर से बचने के लिए टीका को उन्होंने जरूरी बताया है। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने प्रेरित किया है। पूर्व विधायक श्री राय ने कहा कि तीसरी लहर से बचने आप सब से अनुरोध है कि टीका लगवाइए। मैंने रविवार को 83 दिन बाद दूसरा डोज़ गुंडरदेही सेंटर में लगवाया है। क़रीबन दोपहर 3 बजे से टीका लगने के बाद एक दम स्वस्थ्य व अच्छा महसूस कर रहा हूं।

आज यहां-यहां है टीकाकरण

जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र केव्यक्तियों के लिए 26 जुलाई को टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी विभाग ने जारी की है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस.के. सोनी ने बताया कि
कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 26 जुलाई 2021 को
जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण
टॉउनहॉल बालोद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर, सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
अर्जुन्दा एवं ग्राम माहुद-बी में किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page