DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेसियों का घर जाकर किया गया सम्मान

दल्लीराजहराब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का सम्मान उनके घर जा कर किया गया।सर्वप्रथम कश्मीर सिंह चीमा अति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का सम्मान उनके घर वार्ड नं 27 में जा कर शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया।उसके पश्चात मोती लालवानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता का सम्मान उनके घर वार्ड नं 18 में जा कर शॉल और श्रीफल से सम्मान किया गया।इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशी राम निषाद, जिला सचिव द्वय के ईश्वर राव, रवि जायसवाल,ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,पारसमल जैन,जोगेंद्र ठाकुर ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,हरिश खस, राधे मंडावी,प्रवक्ता जेबा कुरैशी सयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर,रूबी एंथोनी,जागेश्वर गंधर्व,अर्जुन यादव,सचिव विल्सन मैथ्यू,लखन बक्शी,राकेश बेहरा,तरनजीत सिंह,अजय बिहारी,मोहन गोदी, प्रभातिन बाई, मीना बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page