डौंडीलोहारा।आक्सीजन जोन प्रोजेक्ट मिशन के अंतर्गत नगर के मां दन्तेशवरी मंदिर परिसर मे 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से पेड़ो का रोपण किया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक लगभग 200 पौधो का रोपण कर पूरे परिसर का साफ सफाई भी किया जा रहा है।
इस अभियान को प्रोत्साहित करने डोगरगाव के पर्यावरण प्रेमी भोज राम साहू और नगर के दीपक थवानी भावना फाउंडेशन के अध्यक्ष का आगमन हुआ। दोनो ने आक्सीजन जोन के टीम को बधाई देते हुए इस पुण्य कार्य को आजीवन करने के लिए प्रेरित किये। टीम के सदस्य महेंद्र जायसवाल मनोहर साहू राजेंद्र देवांगन मुरारी देवांगन महेश कोलियारे आशीष कुलदीप कुमारसहारे गौतम गिरीश निर्मोही डोमन जगनायक साधू निषाद टोमन मालेकर भरत साहसी बलराज गौर पषऊ राम कैलाश साहू ने अभिवादन किये।
लोहारा में चल रहा ऑक्सीजन मिशन प्रोजेक्ट
