DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश में फिर बढ़ा बालोद का कद-सतनामी समाज युथ विंग के प्रदेश महासचिव बने नरेंद्र सोनवानी

भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने नरेंद्र सोनवानी को दी बधाई

बालोद। शहर के पांडेपारा में निवास करने वाले नरेंद्र सोनवानी को प्रदेश सतनामी समाज यूथ ने बड़ा दायित्व दिया है। लगातार समाज के बीच में रहकर उनके उत्थान के लिए छोटी सी उम्र में नरेंद्र सोनवानी ने बहुत से ऐसे काम किए हैं जो इस उपलब्धि के लायक थे। आज नरेंद्र सोनवानी भारतीय जनता पार्टी से विगत 20 वर्षों से जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व का निर्वहन भारतीय जनता पार्टी का किया है। नरेंद्र सोनवानी की नियुक्ति में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ढेरों बधाइयां दी है और निश्चित रूप से सभी ने एक स्वर में कहा है कि नरेंद्र सोनवानी एक ऐसा होनहार युवा है जो भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ समाज के लिए भी एक अच्छा काम करेगा और करता है। जिसका हमें पूरा विश्वास है। बधाई देने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश यादव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलेश सोनी भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीचंद नूनीवाल दुष्यंत शर्मा कुलदीप कत्याल, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा, भाजपा के शहर महामंत्री संतोष कौशिक, भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पंपालिया, प्राची लालवानी समीर खान प्रदीप कोसरिया भाजपा शहर मंडल के कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा भाजपा शहर मंडल के उपाध्यक्ष नीतू सोनवानी मोहन कलिहारी गिरजेश गुप्ता, भाजपा शहर मंडल के मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा पार्षद सरोजिनी साहू राजू पटेल कमलेश माधवनी बाफना राहुल साहू राहुल प्रीतम यादव आनंद ढीमर सोनी चीकू चौरसिया रामदयाल बघेल कन्हैया मंडावी गेंदु उइके मनोहर बघेल राजू सोनवानी बोधी संग सुल्तान एवं अन्य शामिल हैं।

सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक में भी हुआ सम्मान

सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आओ गांव की ओर चले, साथी हाथ बढ़ाना ,को गति देने हेतु रायपुर के कलेक्टर परिसर मेे सुशीला जोशी,डाक्टर पार्वती कुर्रे ,शदीपक मिरी, राजेश चतुर्वेदी के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बालोद जिले के सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवी नरेन्द्र सोनवानी को प्रदेश महासचिव यूथ,की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर में उमा प्रसाद जोशी(मुख्य संचालक सतनामी समाज छत्तीसगढ़),कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरज भारती ,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित टंडन , राजकुमार बघेल आईं टी सेल महासचिव , शकुंतला मांडले ,बेमेतरा जिलाध्यक्ष राम किशुन डहरिया जिला महासचिव अमित पाटले ,भागवत ,तनिश कुर्रे सिद्धार्थ निराला संभू सतनामी , जीतू नवरंग बलोदा बाज़ार जिला प्रभारी ,राजू गिरी ,उमेना डहरिया ,फिरोज कोसले ,आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन का कार्य प्रदेश प्रवक्ता शुभम बंजारे द्वारा किया गया। साथ ही जगत गुरु पत्रिका का विमोचन किया और आगामी महीना में सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की प्रदेश स्तरीय जन सभा आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सोनवानी की इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ राजेश चतुर्वेदी प्रदेश सतनामी समाज के संयोजक विजय बघेल प्रदेश सतनामी समाज ज्योत के प्रदेश सचिव अशोक टंडन टिनेश्वर दास बघेल प्रदेश महासचिव सतनामी समाज छत्तीसगढ़ सांसद प्रतिनिधि अश्वनी केवल चतुर्वेदी मोहन चतुर्वेदी पुखराज टोरले ने हर्ष जताया।

You cannot copy content of this page