DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रभारी मंत्री उमेश पटेल के जिले के प्रथम आगमन पर पुरुर से बालोद तक हुआ गर्मजोशी से स्वागत, नेताओं ने किया शक्तिप्रदर्शन

बालोद/गुरुर। बालोद जिले के नए प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का बालोद जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर उनका बालोद जिले में प्रवेश धमतरी जिले से होकर बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के पुरुर से हुआ। जहां पर विधायक संगीता सिन्हा व पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, सुमित राजपूत सहित कई समर्थकों ने पुरुर में उनका स्वागत सम्मान किया। पूरे गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत हुआ। यह सब देखकर उमेश पटेल गदगद हुए और उन्होंने कहा कि बालोद जिले में कांग्रेस उम्मीद से ज्यादा खरी उतरी है। इसके बाद उनका काफिला गुरुर पहुंचा। जहां पर वर्तमान ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नूतन किशोर साहू व उनके समर्थकों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। कुछ देर के लिए वे गुरुर में रुके। जिसके बाद वे बालोद क्षेत्र में चरोटा के लिए आगे बढ़े। जहां वे गौठान के निरीक्षण में पहुंचे थे। बालोद जिले के प्रभारी मंत्री के प्रथम आगमन पर गुरुर ब्लॉक के कांग्रेसी काफी उत्साहित नजर आए और हर कोई उनके स्वागत को आतुर था। क्योंकि प्रभारी मंत्री का पहला नगर आगमन था ।यह सौभाग्य था कि वे बालोद के बजाय पहले गुरूर पहुंचे। क्योंकि उनका प्रवेश धमतरी जिले से पुरुर में हुआ और पुरुर में बकायदा आतिशबाजी से स्वागत के साथ उनका सम्मान किया गया। जहां विधायक संगीता सिन्हा ने इस स्वागत दल का नेतृत्व किया।

पुरुर में स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर की कार्यकारिणी व युवक कांग्रेस की टीम के अलावा जिले के पदाधिकारी भी पहुंचे थे जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, नौशाद कुरैशी, किशोर साहू,जिला पंचायत सदस्य ललिता पिमन साहू, तुलेश सिन्हा,ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र मंडावी,सादिक अली, दुर्गुराम सिन्हा,जनपद उपाध्यक्ष तोषण साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष टीकेश्वरी साहू,प्रमोद सोनवानी सहित पूरी जनपद व नगर पंचायत के कांग्रेस समर्थित सदस्यों व पार्षदों की टीम मौजूद रही.

जिसके बाद गुरुर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष नूतन किशोर साहू, तुकाराम साहू सहित अन्य उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

इस दौरान गुरुर में अध्यक्ष नूतन किशोर साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तुकाराम साहू जिला पंचायत के सभापति मीणा सत्येंद्र साहू जिला पंचायत के सभापति केदार देवांगन, जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे पूर्व जिला सचिव तूलेश साहू, पूर्व जनपद सभापति ताम्रध्वज यादव पूर्व जनपद सभापति रिखी राम साहू जनपद सदस्य योगेश्वर साहू सहित अन्य प्रमुख मौजूद रहे। स्वागत के बहाने कई नेता शक्तिप्रदर्शन करते दिखे।

बालोद में भी हुआ स्वागत, गंगा मैया दर्शन के लिए पहुंचे

इधर बालोद प्रवेश पर झलमला में उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद वे गंगा मैया मंदिर झलमला में दर्शन के लिए पहुंचे इस दौरान संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, नगरपालिका अध्यक्ष चोपड़ा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, बंटी शर्मा , विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके बाद वे इंग्लिश मीडियम स्कूल बालोद में पहुंचे। रेस्ट हाउस में भी उनके स्वागत के लिए लोगों का तांता लगा रहा।

You cannot copy content of this page