DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

26 जुलाई को धरना की तैयारी की लेकर किसान मोर्चा की हुई बैठक, बनी रणनीति

बालोद।किसान मोर्चा के तत्वाधान में बालोद जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के तैयारी के संबंध में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रेम शंकर पटेल के मुख्य आतिथ्य व जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू की अध्यक्षता ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिला महामंत्री द्वय किशोरी साहू प्रमोद जैन वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख देवेंद्र जयसवाल होरी लाल रावटे, जयेश ठाकुर देव लाल ठाकुर ठाकुर राम देवेंद्र महामल्ला मंडल अध्यक्ष द्वय कौशल साहू प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर रूपेन्द् सिन्हा मनीष झा की उपस्थिति में जिला किसान मोर्चा के बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। जिसमें 26 जुलाई सोमवार को संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र व डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र विधानसभा स्तरीय होने वाले किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन के संबंध में रूपरेखा व कार्य योजना तैयार की गई। उक्त बैठक में डौंडीलोहारा विधानसभा हेतु कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र जायसवाल सह प्रभारी सोमेश् साहू मंडल अध्यक्ष द्वय रुपेश सिन्हा मनीष झा गोविंद वाधवानी होंगे। इसी प्रकार संजारी बालोद विधानसभा हेतु कार्यक्रम प्रभारी किशोरी साहू सह प्रभारी लीलाराम सोंनबोइर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू प्रेम साहू सुरेश निर्मलकर होंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। आज किसान खाद बीज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। न हीं उन्हें पर्याप्त बिजली न हीं उन्हें पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो पा रही है। यदि किसान मोर्चा को उसके लिए सड़क की लड़ाई लड़ना पड़े तो उसके लिए तैयार है। उसी दिशा में जिला केंद्र में धरना के पश्चात अब विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम किसान जन को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित का निवेदन उनके द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ आए पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लोचन पटेल ठाकुर राम चन्द्राकर लीलाराम सोनबोईर रमेश सोनवानी मदन साहू हेमंत साहू मनोहर सिन्हा टिका राम सवारे मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मितेंद्र वैष्णो शशिकांत साहू गणेश साहू पन्नालाल साहू सुरेश देशमुख उमेश विश्वकर्मा चित्रसेन साहू वीरेंद्र साहू डोमेद्र साहू ओंकार सिन्हा रवि साहू मन्नू झोरी विशेष नेताम बलिहार यादव गजेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page