DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद ब्रेकिंग-फेसबुक वाला 10 दिन का प्यार,दोस्ती कर बनाया संबंध, घर से भगाकर दुष्कर्म के बाद लड़की को सड़क पर छोड़ा, आरोप में युवक व नाबालिग गिरफ्तार

युवक जो गिरफ्तार हुआ


थाना देवरी क्षेत्रांतर्गंत नाबालिक बालिका से आरोपी द्वारा फेसबुक के माध्यम से घटना के लगभग 10 दिन पूर्व फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेज कर किया गया था दोस्ती।
घटना दिनांक के रात्रि को आरोपी द्वारा अपने नाबालिग साथी के साथ पीडि़ता बहला-फुसलाकर ले जाकर किया गया था दुष्कर्म।

थाना देवरी के द्वारा घटना की सूचना पर प्रथम सूचना दर्ज होने के 24 घंटो के अंदर दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बालोद। 21 जुलाई को थाना देवरी में थाना क्षेत्रांर्तगत स्थित एक ग्राम से प्रार्थी (पिडि़ता के पिता) के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज किया गया कि उसकी नाबालिक बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 18 से19 जुलाई की दरम्यानी रात्रि को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्रार्थी को 19 जुलाई के सुबह 5 बजे ग्राम भण्डेरा के किसी व्यक्ति के द्वारा फोन करके बताया गया कि उसकी बेटी मेन रोड के किनारे बैठी हुई है। उसे पूछने पर उसने अपने पिता का नाम तथा मोबाईल नंबर दिया। जिससे मैंने आपको कॉल किया है। इसके बाद प्रार्थी अपने गांव के सरपंच के साथ ग्राम भण्डेरा पहुंचा। जहां देखा कि उसकी बेटी मेन रोड़ के किनारे बैठी हुई थी। जिसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा ले गये। जहां उचित ईलाज हेतु जिला अस्पताल राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। जहां पीडि़ता ने बतायी कि लगभग 10 दिन पहले उसकी सहेली की फेसबुक में म्यूचल फ्रेड रहे मोहित सोनकर ने उन्हें फ्रेड रिक्वेस्ट भेजा। म्यूचल फ्रेड देखकर पीडि़ता ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी द्वारा पीडि़ता से फेसबुक मैसेंजर एप्प में चैट कर उसका मोबाईल नंबर मांगा गया। मोबाईल नंबर मिलने के बाद पीडि़ता व उक्त आरोपी के बीच फोन पर बातचीत होने लगी तथा आरोपी ने पीडि़ता से अच्छा दोस्ती कर लिया। 18 जुलाई के रात्रि लगभग 10 बजे आरोपी मोहित सोनकर पिता नोहर सोनकर उम्र 21 साल, निवासी देवरी थाना-देवरी जिला बालोद अपने एक अन्य साथी के साथ पीडि़ता के घर के सामने पहुंचकर उसके कॉल कर बाहर बुलाया तथा आपस में बात करते-करते पैदल थोड़ी दूर ले जाकर अचानक उसे बाईक में दोनो अपने बीच में बिठाकर ले गये तथा दुष्कर्म कर सुबह 4ः30 बजे लगभग ग्राम भण्डेरा मेन मार्ग के किनारे उसे छोड़कर भाग गये। प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक- 93/2021,धारा- US-363,366(क ) 376 (2) N ,376 (घ ), 294, 506(B) , 323 IPC 4,5(ठ),6 POCSO ACT 3(2)(v)SC,ST ACT के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शडी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक पदमा जगत व अन्य स्टॉफ की एक विशेष टीम तैयार कर
त्वरीत कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देषित किया गया। टीम के द्वारा घटना एवं आरोपीगण के संबंध सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सायबर सेल बालोद की मदद से तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचना के 24 घंटे के अंदर आरोपी मोहित सोनकर तथा 01 नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को विधिवत गिरफ्तार करने में सफलता पाया गया।

You cannot copy content of this page