DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तहसील निषाद समाज ने विधायक कुंवर को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर किया सम्मानित


बालोद। दल्लीराजहरा निषाद समाज भवन में बालोद जिला निषाद समाज का बैठक एवं तहसील निषाद समाज के द्वारा सम्मान समारोह हुआ। जिसमें संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही एवं जिलाअध्यक्ष निषाद समाज बालोद कुंवर सिंह निषाद को “प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता” बनाए जाने पर एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद को” कैबिनेट मंत्री” दर्जा मिलने पर प्रथम नगर आगमन पर दल्ली राजहरा के निषाद समाज द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। बैठक में सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दिए और समाज के बड़े बुजुर्गों एवं भाइयों का हालचाल जाने एवं समाजिक कुछ अहम फैसले लिया गया।
बैठक एवं सम्मान समारोह के अवसर पर राजेंद्र निषाद सचिव जिला निषाद समाज बालोद, गोपी राम निषाद उपाध्यक्ष, घनश्याम पारकर अध्यक्ष तहसील निषाद समाज दल्ली राजहरा , रतीराम कोसमा , बंसी राम निषाद ,जनक निषाद , प्रमिला पारकर, मूलचंद निषाद ,अशोक निषाद , सुखदेव निषाद, लाभु राम निषाद ,राम प्रसाद निषाद , फिरतू राम निषाद , बहुर निषाद , चुमन लाल निषाद , घना राम निषाद , गैंदलाल निषाद, तीरथ निषाद , सुख सागर निषाद , सूरजभान निषाद , तरुण पारकर , लिखन निषाद , लखन निषाद , जागृत निषाद एवं जिला समाज के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page