DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चोरी के आरोप से प्रताड़ित महसूस कर एक ही परिवार के 6 लोगों पिया जहर, फिर क्या हुआ देखिये खबर

दादु सिन्हा, धमतरी
भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुगदेही के एक ही परिवार के 6 लोगो ने जहर सेवन कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात दिलीप यादव के पूरा परिवार जहर सेवन कर लिया। जब आस पास के लोग तड़पते देख पूरे परिवार को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया। जहां बड़ी मशक्कत के बाद रात भर उस परिवार का इलाज जारी रहा। पूरा परिवार अभी भी सहमा हुआ है। परिजन ने बताया कि गांव में एक घर चोरी हुआ है। जिसकी पूछताछ के लिए सोमवार की दरमियानी रात अचानक भखारा पुलिस आकर परिवार के मुख्य सदस्य दिलीप देवांगन को पूछताछ के लिए ले गए। वही रात 12 बजे जब घर लौटे तो उनके चारो बच्चे रोने लगे और पूरा परिवार बेबुनियाद आरोप के चलते एक ही परिवार के 6 लोगो ने खेत में डालने वाली दवाई को गिलास पर लेकर पी लिया और सभी गंभीर हो गए। जहां पति पत्नी दिलीप यादव, कलेन्द्री बाई और उनके चार बच्चो की इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं जिला अस्पताल सिविल सर्जन एसएम मूर्ति ने बताया कि एक ही परिवार के 6 लोगो ने जहर सेवन कर लिया था। जिसे मेडिकल स्पेशलिस्ट के द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस मामले में जिला चौकी प्रभारी आर के साहू ने बताया कि मेमो आया है। जिसकी आगे की कार्रवाई में जुटे हुए है।

You cannot copy content of this page