गुंडरदेही।आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा ब्लाक/नगर कांग्रेस गुंडरदेही एवं ब्लाक एन एस यू आई के नवनियुक्त पदाधिकारियों,समस्त जोन/सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षगणों का नियुक्ति पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह साहू सदन गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ,जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में संसदीय सचिव,गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक एवं पीसीसी प्रवक्ता कुंवरसिंह निषाद,पीसीसी उपाध्यक्ष श्री बीरेश ठाकुर,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ,पीसीसी सचिव तुकाराम साहू,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ नारायण साहू,श्री नीलकंठ टंडन,प्रभारी महामंत्री श्री रत्तीराम कोसमा ,प्रवक्ता श्री प्रकाश नाहटा,महामंत्री श्री केशव शर्मा एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू उपस्थित रहे!कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नद्रष्टा स्व. डॉ खूबचंद बघेल के जयंती अवसर पर अतिथियों द्वारा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर किया गया,ततपश्चात छत्तीसगढ़ के राज्यगीत अरपा पैरी के धार का गायन किया गया!कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के समक्ष कांग्रेस पार्टी के रीति नीति एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मोखा के सरपंच भीखमचंद साहू एवं किलेपार के टीकेन्द्र साहू ने अपने 10 साथियों सहित कांग्रेस प्रवेश किया!प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित सभी वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की अपील करते हुए सत्ता और संगठन में समन्वय स्थापित करके आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया!स्वागत भाषण नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय,संचालन महामंत्री तामेश्वर देशमुख ने एवं आभार प्रदर्शन ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू के द्वारा किया गया!समापन में कोरोना महामारी में मृत हुए व्यक्तियों को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई!

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय साहू,रामस्वरूप साहू,नुरुल्ला खान,ब्लाक उपाध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर,मो सलीम, नरेंद्र तिवारी,रमा देवी ठाकुर,महामंत्री दीपक साहू,मोंटू चन्द्राकर,राजेन्द्र जैन,दीपेश चावड़ा,कोषाध्यक्ष फ़ैज बख्स,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा,सलीम खान,अनिल कटहरे,के के राजू चन्द्राकर,क्रांतिभूषण साह,गौकरण सोनकर,विजय कोरे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोगन सार्वा, रामेश्वर चन्द्राकर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चन्द्राकर,NSUI अध्यक्ष अभिषेक यादव,सेवादल के चुनुराम चन्द्राकर,दयालू राम,श्रीराम ठाकुर सहित गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्षगण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे!
