DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक पत्नी सहित गये थे सासू मां को देखने ससुराल, चोर ने घर से पार कर दिए जेवर सहित 1 लाख 90 हजार, अब तक सुराग नहीं

बालोद –  ग्राम दुधली मालीघोरी में शिक्षक डोमार सिंह देशमुख के घर करीब दो लाख के जेवर चोरी हो गये हैं बालोद पुलिस ने पुराने जेवरात के हिसाब से 1.90 लाख रुपए की चोरी का आंकलन किया है डॉग स्क्वाड टीम जांच कर रही पर सफलता नहीं मिली है. यहां पहली दफा इतनी बड़ी चोरी से इलाके में दहशत है शिक्षक डोमार ने बताया हम दोनों पति-पत्नि शिक्षक के पद पर रेंगनी एवं दुधली में पदस्थ हैं। 17 जुलाई को करीबन दोपहर 3.15 बजे घर के दरवाजा में ताला लगाकर अपनी सासु मां को देखने ग्राम कचांदूर गये थे। जहां अपने ससुराल में ही रूक गया था। 18 जुलाई के करीबन 12.45 बजे मितानिन गोमती बाई देशमुख मेरे घर प्रशिक्षण भवन की चाबी मांगने आई तब वह देखी कि घर के सामने का दरवाजा खुला था, आवाज देने पर कोई जवाब नही मिलने से मेरे मोबाईल नं. पर फोन लगाकर बात की. तब मै बताया कि मै अपने परिवार सहित अपने ससुराल कचांदूर आया हूं, इतने में गोमती बाई द्वारा मुझे बताई कि आपके घर के सामने का दरवाजा जिसमें मै ताला लगाकर निकला था, वह खुला है। फिर मैने उसे घर के अंदर जाकर पता करने कहा. तब वह कमरों को देखकर बताई कि मकान के अन्य कमरों में लगा ताला टूटा हुआ है, सामान बिखरा हुआ है, एवं आलमारी खुला हुआ है, फिर मै ग्राम कचांदूर से तत्काल घर वापस आकर देखा तो मेरे मकान के दरवाजा में लगाये गये ताला को तोड़कर, तथा कमरा में लगे दरवाजा के तालों को तोड़कर, गोदरेज आलमारी एवं अन्य सामान बिखरा हुआ था.

यह जेवर व पैसे हुए चोरी

फिर मै अपने सोने-चांदी एवं नकदी रकम रखे हुए स्थान को देखा तो मेरी पत्नि की  सोने का गुलबंध 02 तोला,  सोने की मंगलसूत्र गेहुं दाना एवं लाकेट लगा हुआ दो जोड़ी वजनी 02 तोला, चांदी की पायल 06 जोड़ी पायल मोटा-पतला 90 तोला,) सोने की कान में लगाने वाली चैन एवं ईयरिंग 2 जोड़ी वजनी 01 तोला, सोने की लाकेट 05 नग वजनी 02 तोला,सोने की फुल्ली 03 नग वजनी 5 ग्राम, सोने की अंगूठी (महिला) 2 नग वजनी 01 तोला, चांदी की बिछिया 10 नग वजनी 10 ग्राम सभी पुरानी इस्तेमाली, चांदी का सिक्का 25 नग वजनी 1250 ग्राम, गुल्लक में रखे नोट लगभग 5000/- रु, स्टील पेटी के अंदर रखे नकदी रकम 20000/- रु. तथा गोदरेज लाकर में रखे नकदी रकम 1800/- रु. कुल जुमला 1,90,000 रु. को कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर रात्रि में दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर मकान अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था।

You cannot copy content of this page