DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुर्गी बेचने वाला शराब परिवहन करते पकड़ाया, सिकोसा से बैग में भरकर 31 पव्वा शराब ला रहा था आरोपी, पुलिस ने पकड़ा

बालोद। गुंडरदेही पुलिस ने सिकोसा में घेराबंदी करके एक ऐसे शराब कोचिया को गिरफ्तार किया। जो कि मुर्गी बेचने का काम करता है। मूल रूप से ग्राम जगन्नाथपुर सांकरा बालोद थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मुरारी विश्वकर्मा को 31 पव्वा शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त शराब को वह सिकोसा भट्टी से लेकर पैदल बैग में भरकर बाजार चौक की ओर आ रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बताया जाता है कि मुरारी ग्राम जगन्नाथपुर में मुर्गी बेचने का काम करता है। इस धंधे की आड़ में वह शराब बेचने में भी संलिप्त था। इस गांव में ऐसे और भी कई लोग हैं जो दुकानदारी की आड़ शराब बेच रहे हैं। बालोद पुलिस यहां पहले भी कार्रवाई की गई थी इसके बावजूद शराब कोचियों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अब मुरारी की गिरफ्तारी के बाद कोचियों में कुछ हद तक हड़कंप मच गया है। अब देखने वाली बात होगी कि यहां शराब की अवैध बिक्री क्या रुक पाती है या नहीं? यहां के सरपंच अरुण साहू तक ने भी एसपी को ज्ञापन देकर अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग पूर्व में की थी। अवैध शराब बिक्री से गांव में माहौल बिगड़ रहा है।

बाइक की डिक्की बना जरिया

वहीं सूत्रों की माने तो इस गांव में कुछ युवा बाइक की डिक्की में भी शराब रखकर अवैध रूप से बेचते हैं। सुबह 6 बजे से ही ऐसे युवा सक्रिय हो जाते हैं। जो शाम रात तक संलिप्त रहते हैं।चौक के दुकानों के आसपास ये युवा मंडराते रहते हैं और मदिरा प्रेमियों को ब्लैक में शराब खपाते हैं।

पुलिस ने की 34(2) के तहत कार्रवाई

मुरारी अवैध शराब परिवहन करते पकड़ाया। 31 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त हुई।बाजार चौक सिकोसा थाना गुण्डरदेही की घटना है। 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना 18 जुलाई बाजार चौक सिकोसा थाना गुण्डरदेही की है। मुखबीर से सूचना मिला कि देशी शराब दुकान सिकोसा से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्रे कलर के बैग में रखकर पैदल सिकोसा की ओर आ रहा है। टीआई रोहित मालेकर ने बताया सहायक उप निरीक्षक दुर्जन रावते को स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही हेतु सिकोसा भठ्ठी की ओर रवाना किया।सिकोसा भट्टी के पहले घेराबंदी कर रेड किये तो रेल्वे फाटक के पहले होटल के पास ग्राम सिकोसा में एक व्यक्ति ग्रे कलर के बैग में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल आ रहा था, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर, सांकरा ,थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया।आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा की तलाशी लिया गया। तलाशी पर आरोपी द्वारा रखे ग्रे कलर का बैग के अंदर 31 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमती 2480/- रूपये मिला ,आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामील कर 31 पौवा देशी प्लेन शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया। आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा के कब्जे से एक ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त की गई , अरोपी को धारा 34(2) आब0एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड लिया गया है।

You cannot copy content of this page