DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धनोरा में रक्षकों सहित उनके परिवार की रक्षा के लिए हुआ वैक्सीनेशन

बालोद। 14वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल धनोरा के आवासीय परिसर में स्थित इकाई स्वास्थ केन्द्र में लक्ष्य शत प्रतिशत टीकाकरण के तहत कोरोना (Covid-19) के बचाव हेतु वैक्सीनेशन किया गया। शनिवार को 14वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र दल के आवासीय परिसर अंतर्गत नव निर्मित ‘इकाई स्वास्थ केन्द्र में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गुरुर के टीम द्वारा कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए इकाई में निवासरत लगभग 200 अधिकारी / कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण का कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि 14वीं वाहिनी परिसर में नव निर्मित ‘इकाई स्वास्थ केन्द्र’ का शुभारंभ  12 जुलाई 21 को डॉ. लाल उमेंद्र सिंह सेनानी 14वीं वाहिनी द्वारा किया गया था। जन्मेजय महोबे, कलेक्टर जिला-बालोद एवं  बी. एल. रात्रे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बालोद से सौजन्य भेंट कर शासन अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी एवं समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर एवं ‘लक्ष्य शत् प्रतिशत टीकाकरण’ के तहत वाहिनी परिसर में निवासरत् अधिकारियों / कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए कोरोना के टीकाकरण का आयोजन करने हेतु अनुरोध किया गया था। जिस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर के टीम द्वारा शनिवार को इस इकाई के आवासीय परिसर अन्तर्गत नव निर्मित इकाई स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वायरस से बचाव हेतु वाहिनी परिसर में निवासरत अधि/कर्मचारियों के परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्क  सदस्यों के टीकाकरण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में सेनानी डॉ लाल उमेद सिंह,  डॉ जे.पी. मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर के बीएमओ जीआर रावटे,  डॉ दुष्यंत निर्मलकर,  के.आर. उर्वशा,  डी.के. साहू, पूजा गुप्ता महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  सरोजनी मानिकपुरी,  दुरपत सिन्हा,  कैलाश किशोर एवं ग्राम धनोरा के मितानीन  सुमन साहू,  सुनीता साहू,  खिलेश्वरी सिन्हा के साथ ही वाहिनी के आर. राकेश राठौर का विशेष योगदान रहा। सेनानी 14वीं वाहिनी द्वारा अवगत कराया गया कि इसी प्रकार भविष्य में भी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जायेगा।

You cannot copy content of this page