DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अटल दुबे व दुर्गानंद साहू को मिली भाजपा में नई जिम्मेदारी, देखिये किसे क्या बनाया गया?

अटल दुबे बने भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के जिला संयोजक


बालोद
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने प्रदेश संयोजक अजय शुक्ला प्रदेश संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प छत्तीसगढ़ की सहमति से अटल दुबे को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प हेतु बालोद जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पत्र को जारी करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संभागीय प्रभारी अजय तिवारी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अबरार सिद्दीकी, जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने इस नियुक्ति पर अटल दुबे को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

भाजपा स्वच्छता अभियान विभाग के जिला संयोजक बने वरिष्ठ नेता दुर्गानंद साहू

भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक श्री शंभू गुप्ता की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार ने गुरुर के वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गानंद साहू निवासी ग्राम बोडरा को भाजपा स्वच्छता अभियान विभाग जिला बालोद का संयोजक नियुक्त किया है । साथ ही सह संयोजक का दायित्व रेमन अटल ग्राम अंण्डी निवासी एवं सहसंयोजक चेतन साहू ग्राम राहुद निवासी की नियुक्ति की है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत, पवार जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव ,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामसाय साहू, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा, दानवीर साहू ने इस नियुक्ति पर बधाई दी व राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।

You cannot copy content of this page