DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको ने कहा पद आता जाता रहेगा, कौन कितना काम कर रहा सब देख रहे, अगले चुनाव के लिए बताए ये ट्रिक?

कोको के पहले बालोद आगमन पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर फोकस था सम्मेलन

बालोद। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पूर्णचंद पाढ़ी का बालोद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर जिले भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जुटे व कोको पाढ़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ पहुंची छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी युवा कांग्रेस सुश्री एकता ठाकुर का भी स्वागत सम्मान किया गया। रैली व नारेबाजी के साथ सभी कांग्रेस भवन पहुंचे जहां कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। उक्त सम्मेलन में युवा कांग्रेस ही नहीं बल्कि जिला कांग्रेस कमेटी के सभी दिग्गज पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी के उद्बोधन के साथ यह सम्मेलन आगामी चुनाव पर फोकस था। प्रदेश अध्यक्ष को कोको पाढ़ी ने प्रमुख रूप से कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। हमने छत्तीसगढ़ में काफी संघर्ष किया तब जाकर हमें यह सत्ता हासिल हुई है। दोबारा सत्ता पर बने रहने के लिए अभी से कड़ा संघर्ष करना है। तब जाकर अच्छी सफलता हासिल होगी और हमें लोकसभा में भी बाजी मारनी है। हमारे बालोद जिले की बात करें तो यहां विधानसभा में तो कांग्रेस का कब्जा है ही। पर लोकसभा में भाजपाइयों का कब्जा है। आगामी लोकसभा चुनाव में यहां सत्ता पलटनी है। इस पर अभी से जुट जाए। हर बूथ में 10 यूथ पर काम करना है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने भी कहा कि हमें सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वे लोग झूठा दिखावा करते हैं। वास्तविकता कुछ और होती है पर उसे प्रचार माध्यमों से सही बदलाते हैं। हमें भाजपाइयों की कथनी और करनी को जनता तक लाना होगा।

अपनी जिम्मेदारी को समझे, पद आता जाता रहेगा

कोको पाढ़ी का उद्बोधन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक था।उन्होंने सभी को एकजुट होकर काम करने की नसीहत देते हुए कहा कि पद के पीछे ना भागे। पद आता जाता रहेगा। आप अपना काम करते रहे। हम आपको देख रहे हैं। समय आने पर हर किसी को उनकी काबिलियत के हिसाब से पद जरूर मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कुछ पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं का नाम भी लिया जो अच्छे पदों पर पहुंचे और फिर दूसरों को मौका देने के लिए उन पदों को छोड़कर वे दूसरी पदों में गए और आज जो योग्य हैं वह सतत आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए पार्टी के प्रति निष्ठा भाव रखते हुए काम करते रहें। उन्होंने उद्बोधन के दौरान नरूला खान व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा की सराहना की और अन्य कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। तो वहीं इस सफल आयोजन के लिए जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष प्रशांत बोकडे की भी सराहना हुई। श्री पाढ़ी ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी समझे। पद आता जाता रहेगा। प्रदेश में हमारी सरकार है। हमारा काम है योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना। 10 साल में यूपीए सरकार ने क्या क्या किया,ये लोगों को बताने की जरूरत है। हमने लोगों को सशक्त किया। लोगों को भोजन, सूचना, वन अधिकार, शिक्षा, रोजगार गारंटी जैसी योजना दी। इसका सीधा लाभ आज भी जनता को मिल रहा। इधर मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे कहा था। 100 दिनों में महंगाई कम करने की बात हुई थी। लोगों के खाते में 15-15 लाख आएगा बोलने वाली मोदी सरकार झूठी है। आज सब जगह महंगाई बढ़ रही।


कांग्रेस मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे। नही तो बाद में हमें मलाल होगा कि जब युवा थे तो कुछ नही कर सके।
इस दौरान प्रमुख रूप से,
विकास चोपड़ा, शिबू नायर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल यादव,पीयूष सोनी, प्रशांत बोकड़े, सुमित राजपूत, कृष्णा दुबे, विनोद टावरी, यज्ञदेव पटेल, परितोष हंसपाल, साजन पटेल, आदित्य दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

झलमला से हुआ स्वागत

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद(कोको)पाढ़ी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एकता ठाकुर,युवा कांग्रेस दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल एवं अन्य प्रदेश युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत झलमला चौक में बालोद युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी के नेतृत्व में हजारों युवाओ द्वारा किया गया । गंगा मैय्या मंदिर में पूजा पश्चात बाईक रैली शहर के मुख्य मार्ग से होकर कांग्रेस भवन पहुँची।जहां सम्मेलन में कोरोना काल के दौरान जन सेवा में लगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

साथ ही कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में युवा कांग्रेस की भूमिका सुनिश्चित की गई व कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो युवाओ ने कांग्रेस प्रवेश किया।उक्त कार्यक्रम में बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,बालोद युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष साजन पटेल,गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष टिकेश्वर सार्वा, डोंडी विधानसभा अध्यक्ष हरीश साहू,बालोद ब्लाक अध्यक्ष संदीप साहू,गुरुर ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनीष देवांगन ,रवि तिवारी,आदित्य दुबे ,पारितोष सन्सपाल, दिनेश्वर साहू,पवन सिन्हा,दीपिका देशलहरे,सुदामा शर्मा ,डोमेन्द्र पाटिल एवं अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस जन में शहर अध्यक्ष अनिल यादव, विनोद(बंटी)शर्मा, सुमित राजा राजपूत भी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page