DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांकरा ज के सार्वजनिक जगहों पर 500 पौधों का रोपण, पंचायत प्रशासन ने लिया उनकी सुरक्षा का भी संकल्प

बालोद। ग्राम पंचायत सांकरा ज में हरियाली सहेजने के लिए शासन के आदेश पर जनपद व उद्यानिकी विभाग के संयुक्त प्रयास से प्राप्त 500 पौधों को अलग-अलग जगहों पर रोपण किया गया। इसकी शुरुआत चारागाह गौठान के आसपास से की गई। इसके अलावा अन्य जगहों पर जहां पौधे सुरक्षित रह सकते हैं उन जगहों पर उनका रोपण किया गया और पंचायत के द्वारा उनका पर्याप्त देखभाल करने का संकल्प लिया गया। अभी बरसात में पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन आने वाले दिनों में मनरेगा के जरिए उन पौधों को सिंचाई व सुरक्षा देने का काम होगा। सरपंच वारुणी देशमुख ने बताया कि पहले भी जो पौधे लगाए गए हैं वे सुरक्षित है और आज हरा भरा है और हमारा आगे यही प्रयास है कि हम पौधे दिखाने के लिए नहीं बल्कि उन्हें बचाने के लिए लगाते हैं। ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो।

वर्तमान में ऑक्सीजन इस कोरोना लड़ाई में बहुत जरूरी है। ऑक्सीजन का महत्व हर व्यक्ति को समझते हुए पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच वारुणी देशमुख, शिवेन्द्र देशमुख, उपसरपंच- भीमेश देशमुख, पंच – वेद नारायण सुकतेल, डामन कश्यप, भुनेश्वर पटेल, श्रीमती बीरम देशलहरे , अनुपा कुरेशिया, अचिलेश्वरी कुरेशिया एवं पंचराम पटेल व अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page