DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा शहर मंडल बालोद-मुखर्जी के जन्म जयंती पर 101 पौधारोपण

बालोद।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा बालोद शहर में 101 वृक्षों का रोपण किया गया।वृक्ष ही जीवन की धुरी है,अगर वृक्ष ना होंगे तो पर्यावरण भी असंतुलित होगा। हमें न शुद्ध हवा मिलेगी और न छाया।
इसी क्रम में “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पर भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा वृक्षारोपण किया गया।भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आज हम लोगों ने शहर में एक वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया है जिसके तारतम्य में 101 पौधों का रोपण सार्वजनिक स्थलों में व अपने निवास स्थानों में किया गया। क्योंकि हमने देखा था इस कोरोना काल में लोगों की मृत्यु का कारण बड़ी संख्या में ऑक्सीजन की कमी थी। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में इसी तरीके से वृक्षारोपण किया जा रहा है। हमने भी आज शहर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को वृक्षों का रोपण कर मनाया। वृक्षारोपण में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल नेता,कार्यकर्ता व समस्त शहर के मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

You cannot copy content of this page