DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एसडीएम प्रेमलता का सम्मान- पार्षद टी ज्योति ने कहा महिलाओं के लिए हो आप प्रेरणास्रोत

दल्लीराजहरा। डौंडीलोहारा की नई एसडीम के रूप में प्रेमलता चंदेल ने पदभार ग्रहण किया है। उनके चार्ज लेने के बाद दल्ली राजहरा वार्ड 26 की पार्षद टी ज्योति ने महिला अधिकारी का सम्मान किया। उन्हें वार्ड की स्थिति के बारे में अवगत कराया। पार्षद ज्योति ने कहा कि लंबे समय बाद महिला अधिकारी की कमान मिली है । उनकी नियुक्ति से महिला जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिली। पार्षद ज्योति ने एसडीएम प्रेमलता चंदेल को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया व उन्हें महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बताया। प्रशासन व जनप्रतिनिधि मिलकर जनता के हित में काम करने की बात भी हुई। दल्ली के एसडीएम कार्यालय में एसडीएम प्रेमलता हफ्ते में तीन दिन बैठेंगी।

You cannot copy content of this page