DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कंवर और परसूली में हुआ विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

गुरुर। संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा से पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण से ग्राम कंवर में सात लाख व ग्राम परसूली में पांच लाख की स्वीकृत राशि से होने वाले सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।
इसके अतिरिक्त जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू के विकास निधि(15वे वित्त )और अभिसरण मद से स्वीकृत ग्राम परसूली में आठ लाख का पक्की नाली निर्माण कार्य व ग्राम कंवर में सामुदायिक भवन में डेढ़ लाख का शेड निर्माण कार्य व सामुदायिक भवन के पास डेढ़ लाख के सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन के मुख्यअतिथि संजारी-बालोद की विधायक संगीता सिन्हा थी किंतु स्वास्थ्यगत कारणों से उनकी अनुपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू के द्वारा भूमिपूजन कार्य किया गया।भूमिपूजन के कार्यक्रम के इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्या कमला सिन्हा, सेक्टर प्रभारीगण चितर सिंग व नंदकुमार साहू वरिष्ठ कांग्रेसी मिश्रीलाल मोरार, द्रोणा साहू, अंकलहा राम, अजीत कुमार, कंवर सरपंच दिव्या पटेल, परसूली सरपंच मोतीराम देवांगन सहित दोनों ग्राम पंचायत के पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page