बालोद- जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों में 06 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से अधिक आयु के (18 से 44 आयु एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) नागरिको का टीकाकरण वैक्सीन उपल्बध नही होने के कारण टीकाकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से वैक्सीन प्राप्त होने के पश्चात् जिले में संचालित टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
