DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत सहायक ग्रेड-तीन के 30 कर्मचारियों ने उत्तीर्ण की कौशल परीक्षा

बालोद– जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर के अनुसार विभागीय शिक्षा विभाग ई. एवं टी. संवर्ग अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत सहायक ग्रेड-तीन का वेतन वृद्धि प्राप्त करने हेतु 10 व 11 जून 2021 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि को आयोजित कौशल परीक्षा में विभागीय ई. एवं टी. संवर्ग के अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत कुल 56 सहायक ग्रेड-तीन के कर्मचारी सम्मिलित हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के पत्र के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति सहायक ग्रेड-तीन के द्वारा कम्प्यूटर में पाॅच हजार की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से हिन्दी टायपिंग संबंधी कौशल परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से कुल 30 कर्मचारियो (सहायक ग्रेड-तीन) ने कौशल परीक्षा उत्तीर्ण किया है। उन्होंने बताया कि उक्त कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण कर्मचारियों को शासन के आदेश के तहत् नियमानुसार वेतन वृद्धि दिए जाने का प्रावधान है।

You cannot copy content of this page