DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपाइयों ने शुरू किया आओ एक पेड़ लगाए अभियान

बालोद– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा व जिला भाजपा किसान मोर्चा बालोद के आह्वान पर ,भाजपा मंडल डौण्डी के आदेशानुसार किसान मोर्चा डौण्डी का मंडल स्तरीय आओ एक पेड़ लगाएं के तहत कार्यक्रम – ग्राम मंगल तराई बेलौदा में वृक्षारोपण किया गया।
जिसमे मुख्य रूप से अथिति गण कृष्णकांत पंवार (जिला अध्यक्ष भाजपा) होली लाल रावटे (जिला पंचायत सदस्य ) तोमन साहू (जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष) भीष्म टंडन (मंडल महामंत्री डौण्डी) मितेंद्र वैष्णव (मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा) रहे।
जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार ने कहा कि आओ एक पेड़ लगाएं अभियान के तहत किसान मोर्चा का यह कार्य सराहनीय है
जिला पंचायत सदस्य होली रावटे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की हिसाब से पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यकता है आज इस करोना काल में ऑक्सीजन के महत्व को समझ चुके हैं हम सब को भी एक एक पेड़ लगाना चाहिए।जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सामाजिक दायित्व बनता है कि एक पेड़ लगाये उसी तारतम्य आज डौंडी मंडल में आओ एक पेड़ लगाओ अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसकी संरक्षण व देखभाल की जवाबदारी हम सब की है।इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ता गण एक- एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर टीकाराम सावरे नंदू बघेल जगनू मंडावी सरपंच बेलोद ठाकुर राम मानसिंह झाडू राम टोमेंद्र मंडावी चंद्रिका सोरी बसन्ती नुरूटी मानसिंह दरपत्ती दराज खान पुरण साहू रेवाराम साहू गजेन्द्र साहू जलाम गावड़े राकेश गोयल अर्जुन मंडावी किरतू निषाद कीर्ति निषाद निर्भय नुरुटी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page