Thu. Sep 19th, 2024

प्रगतिशील मजदूर समिति व आप करेगी बीएसपी के अन्याय के खिलाफ संयुक्त आंदोलन


दल्लीराजहरा। नगर में शाम 6 बजे पुराना बाजार वार्ड नम्बर 10 वार्ड पार्षद व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के घर में आम आदमी पार्टी व प्रगतिशील खदान मजदूर सहकारी समिति मर्यादित दल्ली राजहरा के नेताओ व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें आप आदमी पार्टी के नेता व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन व प्रगतिशील खदान मजदूर समिति मार्यदित दल्ली राजहरा अध्यक्ष भूखउ राम साहू व प्रगतिशील मजदूर यूनियन अध्यक्ष चुनु राम साहू
के अध्यक्षता में अनेको कार्यकर्ताओ के समक्ष निर्णय लिया गया कि दल्ली राजहरा नगर में बेरोजगारो को रोजगार दिलाये जाने व नगर के अन्य किसी भी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी व प्रगतिशील मजदूर समिति मर्यादित दल्ली राजहरा दोनों एक दूसरे का समर्थन करते हुए हर संघर्ष को संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
जिससे आम आदमी पार्टी दल्ली राजहरा संगठन व प्रगतिशील खदान मजदूर सहकारी समिति को संयुक्त रूप से एकता की ताकत मिलेगा। 8 जुलाई को बीएसपी के सड़क पर उतर कर प्रबन्धक के खिलाफ होने वाले आंदोलन में दोनों ही संगठन संयुक्त रूप से संघर्ष में उतरेगा।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page