DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरौद में होगा वृहद वृक्षारोपण, कृषि विज्ञान केंद्र भवन का निर्माण भी शुरू भाजपाइयों ने किया निरीक्षण

बालोद।पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती 6 जुलाई पर भाजपाइयों के द्वारा विभिन्न जगहों पर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में ग्राम अरौद क्षेत्र में भी 100 पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी चल रही है। चयनित जगहों का निरीक्षण के लिए भाजपाइयों का एक दल शनिवार को ग्राम अरौद पहुंचा। जहां केंद्र सरकार की योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य जारी है। पौधारोपण स्थल निरीक्षण के बाद भाजपाई कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण स्थल भी पहुंचे। जहां काम जारी है। कार्य में गुणवत्ता पाया गया। इस दौरान जो कुछ कमियां थी उसको लेकर संबंधित अधिकारी से बात की गई। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, सुरेन्द्र देशमुख जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना, प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बिरेन्द्र साहू ,दानेश्वर मिश्रा,महामंत्री ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद, संजय साहू, सन्दीप साहू जिला उपाध्यक्ष जिला बालोद उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page