सूचना – 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 03 जुलाई को टीकाकरण सिर्फ टाउनहाल में

बालोद- जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत 03 जुलाई 2021 को जिला मुख्यालय बालोद के टाॅउन हाॅल (जिला अस्पताल के पास) में वैक्सीन उपलब्धता के आधार पर 18 वर्ष से अधिक (18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक) उम्र वाले व्यक्तियों का कोवैक्सीन से टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य से वैक्सीन प्राप्त होने के पश्चात् जिले के सभी विकासखण्डों के कोविड टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण किया जाएगा।

You cannot copy content of this page