DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम रेंगाकठेरा में नव प्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर मोहल्ला क्लास का शुभारंभ

मोहला

ग्राम रेंगाकठेरा में आज दिनांक 02 /07/2021 दिन शुक्रवार को सभी अतिथियों द्वारा नव प्रवेशी  बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं सभी बच्चो को कापी ,पेन ,पहाड़ा,पेंसिल,रबड़ एवं मास्क  का वितरण कर पढ़ई तुंहर दुआर योजना के तहत मोहल्ला  कक्षा का शुभारंभ किया गया।हाईस्कूल के प्राचार्य  बी.पी.प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि  बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई जरूरी है,जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। सभी  बच्चो को प्रतिदिन मोहल्ला कक्षा में आकर पढ़ाई करना है,साथ में मास्क लगाकर,शोसल डिस्टेंस का पालन भी करना है।

संकुल समन्वयक आभिकेष वर्मा जी ने कहा कि प्रतिदिन 10:00बजे से 02:00बजे तक कक्षा संचालित होगी,सभी बच्चे प्रतिदिन मोहल्ला क्लास में आकर पढ़ाई करेंगे।मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।इस कार्यक्रम में हाईस्कूल के प्राचार्य बी.पी.प्रजापति,शाला प्रबंधन समिति के सदस्य शमा परवीन, बिसंतीन बाई, प्रभारी प्रधान पाठक नंदकुमार साहू ,शिक्षक सुनील शर्मा,युगल किशोर सिन्हा जी, थान सिंह कारटे, प्रेमलता शर्मा, सुनीता वर्मा सहित पालक गण आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page