
बालोद– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि 22-23 वर्षों के लंबे संघर्ष के पश्चात पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन होने की खुशी को जुलाई 2018 से प्रत्येक वर्ष सभी शिक्षक एल बी संवर्ग 1 जुलाई को संविलियन दिवस के रूप में मनाते है! क्योंकि जुलाई 2018 से ही शिक्षा विभाग में संविलियन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई!विदित हो कि पहले 8 वर्ष की सेवा अवधि पर जुलाई 2018 से संविलियन की शुरुआत हुई,, जो प्रत्येक 6-6 महिने पर की जा रही थी! जिसे अब नियम संशोधित कर 2 वर्ष की सेवा अवधि पर संविलियन की प्रक्रिया की जा रही है जिससे लगभग शत प्रतिशत शिक्षक पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियित हो चुके हैं! लंबे संघर्ष के पटाक्षेप के बाद संविलियन की शुरुआत के ऐतिहासिक दिवस 1 जुलाई को सभी शिक्षक संविलियन दिवस के रूप में मनाते हैं! तत्संबंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देश पर सभी शिक्षक वृक्षारोपण कर स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ संविलियन की खुशी को मनाया! इस कड़ी में जिले के शिक्षकों ने अपने विद्यालयों व घरों में वृक्षारोपण किया!जिले में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन डौंडीलोहारा द्वारा ब्लॉक हास्पिटल में, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला- कांदुल, मुडखुसरा, परसुली, बडगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा, सोरर,कनेरी सहित कई स्कूलों व घरों में शिक्षकों ने संविलियन दिवस पर वृक्षारोपण किया!
छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप साहू,प्रांतीय संगठन सचिव प्रदीप साहू,जिला संयोजक-बीरबल देशमुख ,रामकिशोर खरांशु,जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शांडिल्य,वीरेंद्र देवांगन ,संतोष देवांगन,कामता प्रसाद साहू,जिला सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला मीडिया प्रभारी रघुनंदन गंगबोईर,महासचिव बी एन योगी,शेषलाल साहू,नीलेश देशमुख,राजेश चंद्राकर,संजय ठाकुर ,महामंत्री ईश्वर लाल लेण्डिया,तुकाराम साहू,हल्लू राम सहारे,आनंद गहरवार ,लालमणि साहू,सहसचिव नितीन सोनबरसा,जगत राम साहू,तीरथ राम साहू,अरविंद सोनी,सच्चिदानंद शर्मा ,संगठन मंत्री सुरेश कुमार बंजारे,रिखी ध्रुव ,दुर्गेश कुमार साहू,अजीत ठाकुर ,संगठन सचिव तरूण कुमार टांडिया ,रोमन साहू,डुलू राम साहू,रामकुमार साव ,धर्मेन्द्र कुमार श्रवण,प्रचार सचिव युवराज गंधर्व ,धनसिंग कौमार्य,नरेंद्र कुमार रजक ,गमनेश्वर तारम,संयुक्त सचिव रामस्वरूप साहू,बालाराम निषाद ,महेंद्र कुमार देशमुख ,शरद यादव ,भरत कृपाल,प्रचार मंत्री ईश्वर बघेल ,रामसिंह ठाकुर ,धनराज साहू,चंद्र शेखर तिवारी,सोमन लाल नागवंशी,जिला सलाहकार केशुरिया सोनकर,रविंद्र बडतिया,जगेश्वर गुरूपंच,हेमलाल सहारे,बिहारी राम खरे,कांतु राम पटेल ,संजय शुक्ला,नंदकिशोर यादव,मिलन सिन्हा,हेमंत कुमार हिरवानी,नरेश नागवंशी,खेमलाल बंजारे, ब्लाक अध्यक्ष बालोद लेखराम साहू,डौंडी ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र रावटे,डौंडीलोहारा अध्यक्ष माधव साहू,गुंडरदेही अध्यक्ष राजेन्द्र देशमुख, गुरूर अध्यक्ष सूरज गोपाल गंगबेर,ललिता यादव प्रांतीय महिला प्रतिनिधि, नीता बघेल जिला प्रतिनिधियों ने जिले के सभी शिक्षको ने वृक्षारोपण में सहभागिता के साथ सभी को संविलियन दिवस की बधाई दी !