DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सूचना- बालोद जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए 2 जुलाई को यहां-यहां है टीकाकरण

बालोद-

जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में 02 जुलाई 2021 को 18 वर्ष से अधिक उम्र के (18 से 44 वर्ष तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले)े व्यक्तियों का कोवैक्सीन से टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविशील्ड वैक्सीन जिला में उपलब्ध नही हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विकासखण्ड बालोद अन्तर्गत टाॅउनहाॅल बालोद, प्राथ.स्वा.केन्द्र करहीभदर, प्राथ.स्वा.केन्द्र पीपरछेडी, प्राथ.स्वा.केन्द्र लाटाबोड, प्राथ.स्वा.केन्द्र ज.सांकरा, प्राथ.शाला लोण्डी, प्राथ.शाला तमोरा, ग्राम पंचायत भवन सांकरा (क), ग्राम पंचायत भवन बरही, प्राथ.शाला परसोदा, प्राथ.शाला उमरादाह, प्राथ.शाला रेवती नवागांव, प्राथ.शाला परसदा (ज) में कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार विकासखण्ड डौण्डी अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र देवरीबंगला, प्राथमिक स्वा.केन्द्र मंगचुवा, प्राथ.स्वा.केन्द्र नांहदा, प्राथ.स्वा.केन्द्र सुरेगांव, कामता, करियागोंदी एवं आलीवारा, विकासखण्ड गुण्डरदेही अन्तर्गत बालक प्राथ.शाला गुण्डरदेही, सामु.स्वा.केन्द्र अर्जुन्दा, प्राथ.स्वा.केन्द्र सिरसिदा, प्राथ.स्वा.केन्द्र रनचिराई, प्राथ.स्वा.केन्द्र माहुद बी, प्राथ.स्वा.केन्द्र बेलौदी, प्राथ.स्वा.केन्द्र कुरदी, प्राथ.स्वा.केन्द्र भरदाकला, विकासखण्ड गुरूर अन्तर्गत सीएचसी गुरूर, पीएचसी पुरूर, पीएचसी बोडरा, पीएचसी पलारी, पीएचसी अरमरीकला, हेेल्थ एवं वेलनेस पेन्डरवानी, हेेल्थ एवं वेलनेस अरकार, डोकला, बासीन, कवंर, कुलिया, तार्री, सोंहपुर, धोबनपुरी, भरदा में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।

You cannot copy content of this page