DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण

बालोद।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्म दिवस के अवसर पर शहर युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के आह्वान पर प्रत्येक मंडल में हो रहे वृक्षारोपण के तारतम्य में आज बालोद जिला युवा मोर्चा के निर्देशानुसार शहर भाजपा के मार्गदर्शन में बालोद शहर भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश वाधवानी के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय बालोद में वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि समय समय पर आकर इस वृक्ष की रक्षा करने का जवाबदारी हम सबकी होगी

इस वृक्षारोपण में पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा, शहर मंडल के महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,शहर मंडल के मंत्री,कमल पंपलिया,युवा मोर्चा के सुप्रीत शर्मा,कमल बजाज,जागेश्वर ढीमर,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page