DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

CG-Big Breaking- डौंडीलोहारा में 6 साल की बच्ची से अनाचार, गांव का ही युवक गिरफ्तार

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के एक गांव में 6 साल की बच्ची से अनाचार का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने 21 वर्षीय युवक मोनू को गिरफ्तार किया है। जिसे आज रिमांड पर जेल भेजा जाएगा। घटना दो-तीन दिन पहले की है। जिस पर पुलिस जांच कर रही थी। बयानों में यह पाया गया कि बच्चे की मां अपने बच्ची को लेकर गांव में एक शादी आयोजन में खाना बनाने के लिए गई थी। इस दौरान उन्होंने गांव के एक व्यक्ति को कहा कि उनकी बच्ची को घर छोड़ दो। फिर घर छोड़ने के बहाने रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली के पीछे ले जाकर आरोपी युवक ने उसके साथ गंदी हरकत की। बच्ची ने बाद में परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने आ धमके।

लोहारा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा
363-IPC, 366-A-IPC, 376-IPC, 4-CHL, 5m-CHL, 6-CHL के तहत केस दर्ज किया है। पॉक्सो एक्ट के कारण हम बच्ची के पते व पहचान उजागर नही कर रहे।

You cannot copy content of this page