तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत- बालोद जिले में दो घटना, एक जगह 8 साल के बच्चे की तो दूसरी जगह 60 साल के मछुआरे की मौत



मछुआरे की मौत

बालोद। बालोद जिले में 24 घंटे के भीतर तालाब में डूबने से दो अलग-अलग लोगों की मौत की घटना सामने आई है। एक घटना दल्ली क्षेत्र के कुसुमकसा के तालाब में हुई है। जहां पर तालाब में 8 साल के बच्चे कामेश्वर पिस्दा की मौत हुई है। जो नहाने के लिए पानी में उतरा था फिर गहराई में चला गया और ठीक से तैरना नहीं जानने के कारण उसकी मौत हो गई। शव का पीएम आज हो रहा है। तो वहीं दूसरी घटना बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में आज सुबह 11 बजे हुई।

यहां के नया तालाब में मछली पकड़ रहे मछुआरों में से एक मछुआरे दरबारी राम निषाद उम्र 60 साल निवासी रेवती नवागांव की डूबने से मौत हो गई। घटना के दौरान वह अपने अन्य साथियों के साथ तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहा था। इस बीच गहराई में वह डूब गया। जिसे अन्य साथियों ने बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी।पुलिस को सूचना दी गई है। अभी पीएम नहीं हुआ है। मौत कैसे हुई अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चल रहा है। पीएम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि वह पानी में डूबा कैसे। आशंका यह भी है कि कहीं वह शराब के नशे में तो नहीं था।

You cannot copy content of this page