DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़े हालत में मिलें फड़ो में धान, सांसद ने कहा शराब माफियाओं को बेचने की है साजिश

सड़े हालत में मिले धान

बालोद
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा छ.ग.के आह्वान व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार जिला बालोद के अंतर्गत धान संग्रहण केंद्रों धोबनपुरी, जगतरा फुण्डा भाटा व लाटाबोड सहित अन्य केंद्रों में भाजपा व किसान मोर्चा पदाधिकारियों के उपस्थिति में कांकेर लोक सभा सांसद मोहन मंडावी जिला अध्यक्ष भाजपा कृष्ण कांत पवार, पूर्व विधायक गण प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू राजेंद्र राय, लेख राम साहू जिला महामंत्री प्रमोद जैन जिला अध्यक्ष तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, प्रेम साहू दुष्यंत साहू, कृतिका साहू, पुस्पेंन्द्र चंद्राकर, सोमेश साहू, नागेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में निरीक्षण जांच दल ने बालोद जिला के धान उपार्जन केन्द्रों व संग्रहण केंद्रो में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक दिवसीय दौरा किया। धान खरीदी खरीफ फसल वर्ष 2020-21 के दौरान छ. ग. की अकर्मण्य भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के द्वारा आज दिनांक 24/06/2021 तक धान का परिवहन नही कर पाना,धान की सुरक्षा नही कर पाना, बिना ड्रेनेज का धान के बोरी के स्टेक करना, बिना कोई तारपोलिन ढके खुले आसमान के नीचे विगत 6 महीनों से धान खरीदी केन्द्रों में सड़ने के छोड़ दिये जाना व धान खरीदी प्रभारियों को धान खरीदी में शार्टेज बता कर आरोप गढ़ना व सड़े धान को शराब माफियाओं को औने- पौने दर पर विक्रय कर भ्रष्टाचार करने की साफ मंशा को भाप कर प्रथम दृष्टया में भौतिक सत्यापन कर व वर्तमान स्टॉक की यथा स्थिति से पता लगाया गया। भारतीय जनता पार्टी के ठाकुर राम चंदकार नंद किशोर शर्मा दुर्गा नंद साहू सुशील सेवक पना साहू मनोहर सिन्हा हेमंत साहू मदन साहू रोमन सोंनकर सुरेंद्र देशमुख राजीव शर्मा प्रेम लता साहू सीता साहू बिरेन्द्र साहू तुकेश्वर पंडाये सौरभ जैन सेवक महिपाल मालती जोशी धुर्व साहू संजय साहू दान वीर साहू आदि भाजपा किसान मोर्चा के मंडल पदाधिकारी किसान मोर्चा अध्यक्ष व मोर्चा के पदाधिकारी गण व डी एम ओ जिला सह कारी समिति नोडल अधिकारी तहसीलदार समिति प्रबंधक,धान खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page