DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- बालोद के वर्तमान और पूर्व दोनों विधायक (पति-पत्नी) हुए कोरोना के शिकार, लोगों से की यह अपील

बालोद/ गुरुर। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा व उनके पति पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा दोनों एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले दुर्ग गई हुई थी। वहां से आने के बाद उन्हें सर्दी खांसी थी, तबीयत ठीक नहीं हो रहा था। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उनके पति का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। दोनों इन दिनों होम क्वारेंटाइन पर है। कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर संगीता सिन्हा , विधायक बालोद एवं भैयाराम सिन्हा पूर्व विधायक बालोद ने अपना कोरोना टेस्ट कराया । टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दोनों गुरुवार से होम क्वारेंटाइन पर हैं। उन्होंने अपील की है कि अभी हमारा स्वास्थ्य ठीक है और आप सब से हमारा अनुरोध है कि बीते कुछ दिनों में आप में से जो भी व्यक्ति हमारे संपर्क में आए हैं कृपया स्वयं को आइसोलेट कर लेवें एवं लक्षण अनुसार अपना टेस्ट अवश्य करवा ले। साथ ही उन्होंने लोगों से मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने एवं समय-समय पर हाथों को साबुन से धोने या सेनेटाइज करते रहने की भी अपील की है।

You cannot copy content of this page