DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किस्सा गजब है साहब ,,, खुटेरी नाला में नहलाने ले गया था जानवर, 3 माह बाद भी लौटी नहीं दो भैस, तो गुंडरदेही पुलिस करेगी भैस चोर की तलाश!

बालोद/गुंडरदेही – सोने चांदी, पैसों की चोरी के केस पुलिस तो सुलझाती है लेकिन कभी- कभी अजब केस भी सामने आ जाती है. ऐसा ही एक गजब केस गुंडरदेही थाने में आया है. एक ग्रामीण की शिकायत पर एक जोड़ी भैस चुराने के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस अब उस भैस चोर की तलाश कर रही है. भैस को चोरी हुए तीन माह बीत चुके हैं तब जाकर ग्रामीण रिपोर्ट लिखाने आया. भैस की कीमत 40 हजार जो है. ग्रामीण टोमन लाल साहू का कहना है ग्राम खुटेरी में 17 मार्च  के शाम 5  बजे  उनका पिता रामाधार साहू भैसा धोने के खुटेरी नाला तरफ ले गया था. भैसा गहरे पानी में चले जाने से भैसा छोडकर वापस घर आया गया था. जो आज दिनांक तक घर वापस नही आने पर गुम मवेशी की सूचना थाने में दी गई थाने में गुम मवेशी क्रमांक 01/21 कायम कर जांच में लिया गया जांच के दौरान प्रार्थी एवं गवाहो के कथन में अज्ञात आरोपी द्वारा मोवशी को चोरी कर ले जाना बताया गया जो अपराध धारा 379 भादवि का अपराध घटित होना पाया गया ग्रामीण का कहना है जोड़ी भैस का पता तलाश आस पास के ग्रामो में करता रहा पर पता नही चलने पर रिपोर्ट करने गया खास बात ये है की इस भैस को ढूंढने के लिए उसका हुलिया सहित रिपोर्ट सूचना सर्व थाना/ चौकी प्रभारी जिला बालोद को पता तलाश हेतु भेजी गई है।

You cannot copy content of this page