DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पहली पत्नी से प्रेम विवाह फिर दूसरी गर्लफ्रेंड को घर लाने पत्नी की पिटाई, गुरुर थाने में केस दर्ज

गुरुर/बालोद – पति पत्नी और वो इस तरह का किस्सा घर बर्बाद कर देता है ऐसा ही एक केस गुरुर थाने में सामने आया है जिस पति से प्रेम विवाह में शादी कर घर बसाई थी वही पति अब दूसरी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पड़कर अपनी पत्नी को घर से निकाल रहा उसके नहीं निकलने पर उसे बेदम पिट रहा पिटाई से घायल पत्नी ने अंततः अब पुलिस का सहारा लिया है और गुरुर थाने में रिपोर्ट लिखाई है महिला सोहद्रा बाई ने बताया मै ग्राम चिटौद की रहने वाली हूं , मैंने, मनोज कुमार यादव के साथ प्रेम विवाह किया, मेरे दो लड़का , एक लड़की है , मेरे पति का गांव के अन्य महिला के साथ संबंध है इसी के चलते मेरे पति ने शराब पीकर घर में आकर मुझे मारपीट करता है । दिनांक 18/06/2021 के रात्रि 08/00 बजे घर में थी उस समय भी मेरा पति शराब पीकर आया और मुझे तु घर से निकल दुसरा पत्नी लाउंगा कहकर गालियां देकर व जान से मारने की धमकी देकर कमचील से मारपीट किया । दिनांक 19/06/2021 को मील से काम करके रात करीब 07/00 बजे आया और मुझे घर से निकल जा मै दुसरा पत्नी लाउंगा कहकर गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है । मुझे कमरा से घसीटते हुए बाहर निकाला है , मारपीट  करने से मेरे सिर, दाहिने आंख, पीठ, बाये पसली , दोनो हाथ , बाये पैर के जंघा में चोट लगी है, घटना को मेरे ससुर बोहरन यादव , सास सरस्वती यादव ने देखा है , घटना की बात को गांव के कुमार यादव , सरपंच पुरूषोत्तम सिन्हा को बतायी हूं , तब सरपंच ने 108 एंबुलेंस बुलवाकर मुझे शासकीय अस्पताल गुरूर में उपचार हेतु भर्ती करवाया है , उपचार के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आई ।

You cannot copy content of this page