जिले भर में कांग्रेस ने किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिये,कहीं निकली बाइक की अर्थी, पढ़िये महंगाई पर क्या बोले नेता



बालोद/अर्जुन्दा/गुरुर – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले भर में कांग्रेसियों ने मुख्य मार्गों पर कुछ देर के लिए सांकेतिक जाम कर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बालोद में चक्का जाम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने किया। बालोद में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर ने कह कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है। प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सत्ता में आने के पूर्व केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई कम करने, 2 करोङ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, 15 – 15 करोङ खाते में डालने जैसे वादे किए थे। दो कृषि कानूनों को लेकर किसान कई महिनो से दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। चक्का जाम में पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, डोमेंद्र भेड़िया, उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री रतीराम कोसमा, केशव शर्मा, शंभू साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, यज्ञ देव पटेल, रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, क्रांति भूषण साहू, भोलू महाराज, दाऊद खान, प्रेमचंद क्षीरसागर, विनोद टावरी, केदार देवांगन, पद्मिनी साहू,चिदाकाश आर्य, दिनेश्वर साहू, साजन पटेल, आदित्य दुबे, गिरीश यादव, प्रशांत बोकड़े, डोमेद्र पाटील सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार 9 ब्लॉक मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक चक्काजाम कर नारेबाजी की

12 बजे से हुआ 5 मिनट के लिए चक्काजाम

इसी तरह संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद , अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा संतु राम पटेल के नेतृत्व में केंद्र मैं बैठी मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल ,डीजल ,तेल ,गैस के बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में ठीक 12 बजे 5 मिनट का सांकेतिक चक्काजाम मुख्य मार्ग दाऊ पारा चौक अर्जुन्दा में किया गया । इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा बढ़ती महंगाई के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, केंद्र के मोदी सरकार की दिशाहीनता के कारण देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, बढ़ती हुई पेट्रोल डीजल के दाम कम करो, रसोई गैस के दाम कम करो और महंगाई चरम पर है जिसे आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है ।

इस अवसर पर चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा ,सुषमा चंद्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, श्रीमती लिलेश्वरी निषाद पार्षद, श्रीमती आशा बंजारे जी पार्षद , विजय पाल बेलचंदन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, श्री अशोक देवांगन सभापति, श्री अशोक गजेंद्र श्री राजेंद्र पाटील , श्री चेकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, श्री सागर साहू मीडिया प्रभारी ,श्री सुरेश गांधी, श्री दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, श्री वागीश बंजारे ,श्री ऋषि बाडे , श्री टिका बांडे , श्री प्रेमा देवांगन ,श्री पोषण देवांगन, श्री मुरारी अवस्थी ,श्री सूर्य नारायण साहू अध्यक्ष एनएसयूआई, श्री चित्रांश , श्री हरि साहू, श्री गुलशन चंद्राकर श्री भूपेंद्र साहू, श्री आदित्य साहू, श्री राजू देशमुख ,श्री दुष्यंत देशमुख, श्री नरसिंह देशमुख, श्री अमर वैष्णव, श्री गणेश ठाकुर, श्री सुभाष, श्री विनोद, श्री शैलेंद्र ,श्री सुरेंद्र, श्री छत्रपाल, श्री संदीप चंद्राकर श्री रामलाल सिन्हा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसी तरह गुंडरदेही में नारेबाजी के चक्काजाम व विशेष प्रदर्शन हुआ गैस सिलेंडर रखकर नारेबाजी की गई तो बाइक की अर्थी भी सजाई गई इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद, अध्यक्ष भोज राज साहू सहित अन्य मौजूद रहे.

धमतरी मार्ग पर बैठी विधायक संगीता सहित कांग्रेसी

इसी तरह गुरुर में धमतरी मार्ग पर अंबेडकर चौक पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया जिसमें मुख्य रूप से विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ. मुख्य रूप से तामेश्वर साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर सादिक अली महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर सुमित राजा राजपूत संयुक्त महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर हलधर साहू पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जितेंद्र यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी अध्यक्ष ब्लॉक यूथ कांग्रेस गुरुर तुलेश सिन्हा जिला संयुक्त सचिव यूथ कांग्रेस बालोद प्रभात धुर्वे अध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर तोषण साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुरुर समस्त जनपद सदस्य व सभापति जनपद पंचायत गुरुर टिकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत गुरुर पीमन साहू, पूर्णेश्वर दिना राम चेलक अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ यानेश साहू नगर पंचायत के समस्त पार्षद कृष्णा बघेल उमर अली गिरजा शंकर व समस्त कांग्रेस जन ब्लॉक कांग्रेस गुरुर उपस्थित रहे.

दल्ली में गुप्ता चौक पर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अशोक बाम्बेश्वर के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों व आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में दिन के ठीक 12 बजे 5 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम मुख्यमार्ग गुप्ता चौक दल्लीराजहरा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन विवेक मसीह ने किया। इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर , ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह , जिला महामंत्री काशीराम निषाद , जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड ,जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार ,जिला सचिव युवराज साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष तिलक मानकर , नयुम खान ,अहमद खान कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया, महामंत्री शकील खान ,अशोक जैन ,पूर्व पार्षद चम्पा साहू ,प्रवक्ता जेबा कुरैशी ,वरिष्ठ नेता बी एस एन मूर्ति,सयुक्त महामंत्री सुरेश ठाकुर , जितेंद्र मेश्राम ,जग्गू गधर्व,योगराज ठाकुर ,यासिर फारूकी ,सचिव वेदप्रकाश चंद्राकर ,संतोष घराना , यामिनी मानिकपुरी , मोहन साहू, फ्रांसीस कोलिन ,विल्सन मैथ्यू,ताराचंद बघेल ,संजय सोनवानी ,स्वप्निल तामगड़े , रहीसा बानो ,राधा शर्मा ,गीता शर्मा ,माहेश्वरी साहू ,दुर्गीन बाई ,संतोष मेश्राम ,लालचंद जैन मौजूद रहे.

You cannot copy content of this page