भानुप्रतापपुर- आप अगर ऐसी को सोशल मिडिया एकाउंट चला रहे हैं तो सावधानी बरतें क्योंकि उसमे अपलोड करने वाले हर चीज पर किसी की नजर रहती है अगर कहीं गलत अपलोड हुआ तो कार्रवाई होती है ऐसा ही एक सोशल साइट इंस्टाग्राम में चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर देश की साइबर टिपलाइन ने भानुप्रतापपुर को मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने कहा। भानुप्रतापपुर पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर भानुप्रतापपुर के एक संदेही युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अबतक उसकी मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
साइबर टिपलाइन को सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम में एक चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियाे अपलोड की गई है। लाइन को सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल की तो वह वीडियो भानुप्रतापपुर आईडी से इंस्टाग्राम में बनाए गए अकाउंट से अपलोड करना पाया। वीडियाे में किसी 5 साल के बालक के साथ एक महिला अश्लील हरकतें करती दिख रही है। अपने स्तर पर जांच कर टीप लाइन ने इसकी सूचना भानुप्रतापपुर पुलिस को दी। भानुप्रतापपुर पुलिस ने जांच किया जिसमें भानुप्रतापपुर के युवक संतोष यादव को संदेही मानते हुए उसके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने कहा मामले की जांच चल रही है। शीघ्र युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।
