DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खुलासा – बालोद जिला से उड़ीसा की ओर पैदल हो रही पशु तस्करी, 4 आरोपी फरार,18 पशु छुड़ाए गए

बालोद – गुरुर ब्लॉक व आसपास ब्लॉक के गांव पशु तस्करों का ठिकाना बन रहा है. ख़ास तौर दुसरे जिला की सीमा से लगे गाँव से होकर अब पशु तस्करी होने लगी है. एक नया मामला गुरुर के कंवर चौकी क्षेत्र में सामने आया है. जहां अरकार गांव के पास पशु तस्करी हो रही थी. जिन्हें अनिल कुमार दौलतानी निवासी दुर्ग (कृषक पशु कल्याण अधिकारी गौ सेवा आयोग रायपुर) ने पकड़ा । हालांकि आरोपी वहां से भाग गये. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है प्रार्थी अनिल के अनुसार 15/06/21 को रात्रि में सूचना मिला कि अवैध रूप से पैदल गौतस्करी कर रहे है. अरकार हास्टल के पास चार व्यक्ति 18 नग गौवंश को क्रुरता पूर्वक मारते पीटते बांधकर दौडाते हुए ले जा रहे थे, जिनको रोककर पुछने पर श्यामलाल साहू, मनोज साहू ,चन्द्रहास ढीमर एवं अन्य एक व्यक्ति के द्वारा उडीसा ले जाना बताया गया एवं चारो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर गौवंश को वही छोडकर भाग गये । पुलिस ने मामले में आज धारा 4,6,10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का केस दर्ज किया.

You cannot copy content of this page