DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा व किसान मोर्चा के विरोध के बाद 1800 के बजाय 1200 में दी गई खाद, करहीभदर सोसाइटी का मामला

बालोद। मंगलवार को भाजपा संगठन द्वारा सवाल तो पूछेंगे अभियान के तहत कांग्रेसी सरकार की नाकामी बताने के लिए अलग-अलग गांव के दौरे पर निकले थे। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू सहित अन्य भाजपाई करहीभदर सोसायटी में जा पहुंचे। जहां पर किसानों ने शिकायत किया कि 1800 रुपए में खाद दिया जा रहा है तो इस बात का भाजपाइयों ने जमकर विरोध किया व नाराजगी जताई। सोसाइटी प्रबंधन कहने लगा कि हमें आदेश मिला है कि जो एक्स्ट्रा ₹600 लिए जा रहे हैं वह बाद में समायोजित कर दिया जाएगा। इसलिए 1800 में ही बेच रहे हैं। इस पर भाजपाइयों ने कहा कि बाद में समायोजित करने से अच्छा है अभी से ही 1200 में बेचा जाए। ताकि बाद में समायोजन करने की जरूरत ही ना पड़े। जब केंद्र सरकार से आदेश आ गया है तो इसमें देरी किस बात की है ।जो लोग पहले खरीद चुके हैं उनका भले समायोजन होता रहे। लेकिन अभी जो लेने आ रहे हैं उन्हें 1200 के दर के हिसाब से खाद दिया जाए। इस पर प्रबंधन अपने हाथ खड़े करने लगे तो भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने सीधे उच्च अधिकारी से बात की। शिकायत की। इसके बाद डीएमओ के निर्देश पर सोसायटी प्रबंधन द्वारा 1200 में खाद बेचा गया। इस पर किसानों ने भाजपाइयों का आभार जताया तो वहीं इस दौरान अधूरे वादों को याद दिलाते हुए भाजपाइयों ने किसानों व ग्रामीणों को कांग्रेसी सरकार से आगाह किया । उनसे सवाल पूछा कि आपको किन योजनाओं का वास्तव में पूरा लाभ मिला है। किसानों ने कहा कि हमें आज भी कांग्रेस सरकार से कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। कई योजनाओं में वादे अभी अधूरे हैं। जो बातें हुई थी उन्हें पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू महामंत्री वीरेंद्र साहू दिनेश्वर मिश्रा छगन देशमुख पालक ठाकुर कल्याण साहू दीपक साहू सत्य गांवरे गणेश साहू पूनम साहू महेश्वरी संजय साहू पार्थ साहू संजय जांगड़े मौजूद रहे।

वही अधिक दर पर खाद बिक्री पर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि जब हमारे विरोध के बाद एक सोसाइटी में 1800 के बजाय ₹1200 में खाद बेचा जा सकता है। डीएमओ के निर्देश पर प्रबंधन ऐसा हर सोसाइटी में क्यों नहीं किया जा सकता कांग्रेसी सरकार की गलत नीति के चलते किसान हलाकान हो रहे हैं। उन्हें मजबूरन केंद्र से आदेश आ जाने के बाद भी ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। भाजपाइयों ने आशंका जाहिर किया कि कांग्रेस सरकार से ₹600 वापस होंगे या नहीं इसका डर बना हुआ है। इसलिए किसानों को भी इसका पुरजोर विरोध करके 1800 के बजाय 1200 में ही खाद खरीदना चाहिए।

भाजपा ग्रामीण मंडल ने पूछे सवाल

सवाल तो पूछेंगे जवाब तो देना होगा भूपेश सरकार

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल  बालोद द्वारा भूपेश बघेल नित कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी को लेकर आम जनता के बीच ग्रामीण मंडल बालोद के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। जनता के पास कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में लोकलुभावन वादे धरातल पर खोखले साबित हुए आम जनता में ढाई वर्ष में ही सत्तासीन भूपेश सरकार के कार्य में भारी नाराजगी है। बालोद ग्रामीण मंडल के 6 शक्ति केंद्र झलमला, करहीभदर, निपानी, लाटाबोड ,जगन्नाथपुर व जून्गेरा में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार , वरिष्ठ भाजपा नेता छगन देशमुख , जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव , मंडलअध्यक्ष प्रेम साहू , पूर्व जिला मंत्री पालक ठाकुर , पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र देशमुख , जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू , उपाध्यक्ष कल्याण साहू ,जिला पंचायत सदस्य किर्तिका साहू ने जनसंपर्क कर कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस सरकार के चुनावी घोषणा पत्र मे किए लोकलुभावन वादे जो कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में पूर्णता विफल हुए उनके इस वादाखिलाफी को आम जनमानस के समक्ष रखा गया लोगों में कांग्रेस सरकार के प्रति भारी जन आक्रोश है करहीभदर में किसानों की मांग को लेकर डीएपी की बिक्री 1800  रुकवा कर  उच्च अधिकारियों से बात कर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 1200 सौ में दिलाया गया। निपानी में सरकार की लापरवाही पूर्वक चिकित्सा व्यवस्था से मृत परिवार के परिजनों से मिलकर विस्तृत जानकारी लेकर सांत्वना दिया गया। 1- 2 वर्ष से प्रदेश सरकार की राजनीतिक दुराग्रह से विद्वेष पूर्वक रवैये से अनेक आवास का काम अधूरा व पैसा प्राप्त है बारिश में टूटे-फूटे घर में रहने को गरीब जनता मजबूर है कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए सभी वादे से मुकरी है वृद्ध, महिला,युवा हर वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

You cannot copy content of this page