शहीद स्व. श्री मिलाप राम सोरी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुई मूर्ति स्थापना व लोकार्पण,छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन भी बना हिस्सा



मानपुर– छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारीगण रविवार को राजनांदगांव फेडरेशन के पूर्व जिला महासचिव- श्रीमती मोनिका सोरी ल के पति शहीद स्व. श्री मिलाप राम सोरी, जो कि देश की रक्षा करते हुए ठीक एक वर्ष पहले शहीद हो गए थे, उसी कि याद में उनके गृह ग्राम- कुम्हारी, विकासखण्ड-मानपुर में श्रीमती मोनिका सोरी एवम परिवार के सदस्यों के द्वारा शहीद सोरी की शहादत को स्मरण करते हुए स्वर्णिम बनाने हेतु मूर्ति स्थापना व प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। शहीद की मूर्ति स्थापना का लोकार्पण मोहला-मानपुर के विधायक व संसदीय सचिव- इन्द्र शाह मंडावी के हाथो से किया गया।

मूर्ति स्थापना की लोकार्पण के पश्चात परिवारजनों, फेडरेशन के पदाधिकारियों व उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामवासियों के द्वारा शहीद सोरी की आत्मा कि शांति के लिए शांति पूजा व दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।शहीद स्व. श्री मिलाप राम सोरी की प्रथम पुण्यतिथि व मूर्ति स्थापना लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय महासचिव श्रीमती प्रेमलता शर्मा, प्रांतीय महामंत्री- राजकुमार यादव, राजनांदगांव फेडरेशन के जिला अध्यक्ष- शंकर साहू, ब्लाक अध्यक्ष- सुनील शर्मा,जिला संयोजक- श्रीमती सरिता खान,महिला ब्लाक अध्यक्ष- श्रीमती लक्ष्मी गेडाम, जिला कार्यकारिणी सदस्य- सनित कुमार कोलामे, ब्लाक महिला प्रकोष्ठ संरक्षक- सुश्री श्रद्धा देशमुख, जिलाध्यक्ष-शंकर साहू की धर्मपत्नी श्रीमती हेमिन साहू आदि इस लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page