दुर्ग/ बालोद। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कुर्मी भवन सुभाष नगर दुर्ग में कोरोना काल में दिवंगत हुए सामाजिक कर्मी के श्रद्धांजलि के साथ शुरुआत की गई। चुनाव समिति के अध्यक्ष ललित कुमार देशमुख (अधिवक्ता) ने कोविड — 19 के गाइडलाइन के दिशा निर्देश के तहत नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शपथ ग्रहण करने वाले अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हरमुख, महामंत्री अशोक कुमार देशमुख, कोषाध्यक्ष मिलाप देशमुख , केंद्रीय महिलाध्यक्ष प्रीति देशमुख महिला सचिव पुष्पा पिपरिय, केंद्रीय युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख , युवा सचिव केशव देशमुख , नगर इकाई बालोद के अध्यक्ष वाई. के. देशमुख , सुरेंद्र हरमुख एवं अन्य नगर इकाई दुर्ग के अध्यक्ष भारतेंदु गौतम , सचिव जितेन्द्र देशमुख एवं अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण के साथ पदभार संभाला ।
सर्किल पदाधिकारियों ने भी लिया पदभार

दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ अंचल की केंद्रीय कार्यालय सुभाष नगर दुर्ग में केंद्रीय चुनाव समिति अध्यक्ष ललित कुमार देशमुख एवं सचिव हरिश्चंद्र सुकतेल द्वारा समस्त सर्किल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को समाज के सम्मान की रक्षा और गोपनीयता की शपथ दिलवाई एवं प्रमाणपत्र वितरित किये। जिसमें सर्किल सुंदरा से हेमंत देशमुख केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, छगन देशमुख प्रधान, गंगाराम देशमुख उप प्रधान, दामेश्वर देशमुख सचिव, प्रताप देशमुख कोषाध्यक्ष, शेष कुमार देशमुख सहसचिव, नोमेश्वरी देशमुख महिला प्रधान, प्रेमा देशमुख महिला सचिव, टूकेश देशमुख नवयुवक प्रधान, छत्रपाल देशमुख नवयुवक सचिव, पद की शपथ ग्रहण किये। सर्किल सुंदरा के पूर्व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य छगन देशमुख, पूर्व प्रधान भोलाराम देशमुख, पूर्व सचिव खोमन देशमुख, सहित ग्राम दूधली, जगन्नाथपुर, सांकरा, परसदा, नवागांव, भेंगारी, बासीन, कसही, पापरा, बनगांव, खपरी, मालीघोरी, जगतरा, भोथली, धौराभाठा, पीरीद, सुंदरा के दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
