DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जज पंकज दीक्षित बोले- न करें नजर अंदाज, बच्चों के साथ हो रहा अपराध तो करें रिपोर्ट

गुंडरदेही। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ग्राम भरदा खुर्द में बालश्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 20 -25 बच्चो ने भाग लिया। गुण्डरदेही के व्यवहार न्यायधीश न्यायालय पंकज दीक्षित द्वारा बाल श्रम निषेध कानून ,जे जे एक्ट ,पोक्सो एक्ट व बच्चो के संवैधानिक अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 21 क के तहत बच्चो को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है। गरीब परिवार के प्रतिभाशाली बच्चो के लिए शिक्षण सत्र में निजी स्कूलों में भी 20%शीट उपलब्ध कराई जाती है ,जिसका लाभ अभिभावकों को लेना चाहिए, पढ़े लिखे बच्चे जब बड़े होंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे ।जिससे अच्छे समाज अच्छे देश का निर्माण होगा।
आपराधिक घटनाओं को भी नजर अंदाज नही करे ,बच्चो के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हो तो तत्काल रिपोर्ट करें। देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि बाल श्रम को रोका जाए।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच राजकुमारी साहू व पंचगण व थाना प्रभारी रोहित मालेकर व थाना स्टाफ ,पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित थे। जज ने बच्चों को मास्क भी वितरित किया।

You cannot copy content of this page