DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा में गैस सिलेंडर लेकर पेट्रोल पंप में संसदीय सचिव ने किया प्रदर्शन! महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अर्जुन्दा

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के नेतृत्व में केंद्र मैं बैठी मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल ,डीजल ,तेल ,गैस के बेतहाशा मूल्यवृद्धि एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने कहा बढ़ती महंगाई के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, केंद्र के मोदी सरकार की दिशाहीनता के कारण देश की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, बढ़ती हुई खाद की कीमतें वापस लो, पेट्रोल डीजल के दाम कम करो, रसोई गैस के दाम कम करो और महंगाई चरम पर है। जिससे आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। इस अवसर पर संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, अनुभव शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्जुन्दा, चेकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, सागर साहू मीडिया प्रभारी , मोहित मेश्राम पार्षद, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, राजू देवागन , ऋषि बाडे , टिका बांडे , सूर्य नारायण साहू अध्यक्ष एनएसयूआई, चित्रांश , हरि साहू, गुलशन चंद्राकर ,सौरभ देशमुख, आदित्य साहू, भूपेंद्र साहू, अमर वैष्णव, गणेश ठाकुर, सुभाष, विनोद, शैलेंद्र , सुरेंद्र एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page